नगर निगम बोर्ड की बैठक में देरी पर बिफरे पार्षद, कार्यालय पर किया प्रदर्शन Ranchi News

गुरुवार को तब पार्षदों का गुस्‍सा फूट पड़ा। सभी पार्षदों ने मेयर और डिप्‍टी मेयर के खिलाफ विरोध की आवाजें बुलंद कीं। पार्षद यहां मुख्‍य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 01:26 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 01:26 PM (IST)
नगर निगम बोर्ड की बैठक में देरी पर बिफरे पार्षद, कार्यालय पर किया प्रदर्शन Ranchi News
नगर निगम बोर्ड की बैठक में देरी पर बिफरे पार्षद, कार्यालय पर किया प्रदर्शन Ranchi News

रांची, जासं। रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक में देरी को लेकर गुरुवार को पार्षदों का गुस्‍सा फूट पड़ा। सभी पार्षदों ने मेयर और डिप्‍टी मेयर के खिलाफ विरोध की आवाजें बुलंद कीं। पार्षद यहां मुख्‍य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया गया कि काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब बैठक शुरू नहीं हुई, तो सभी पार्षद कार्यालय के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे।

बता दें कि डिप्टी मेयर रांची रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, साथ ही नगर निगम के दूसरे पदाधिकारी भी समारोह में भाग लेने गए थे। जिसके कारण बोर्ड की बैठक समय पर शुरू नहीं हो सकी। पार्षदों का जमावड़ा नगर निगम के मुख्य गेट पर देर तक लगा रहा। अपर नगर आयुक्त ने पार्षदों से कार्यालय में आने की अपील की, लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक बैठक शुरू नही हों सकी। इधर पार्षदों के प्रदर्शन के बीच नगर निगम में बोर्ड की बैठक शुरू कर दी गई है जो पार्षद विरोध नहीं कर रहे हैं वे मीटिंग में भाग ले रहे हैं। बाकी अभी भी प्रदर्शन कर मुख्य गेट पर पड़े हुए हैं।

chat bot
आपका साथी