RSS के झारखंड के पूर्व प्रांत प्रचारक रामचंद्र सहस्त्रभोजनी का निधन

Rashtriya Swayamsevak Sangh News रामचंद्र अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख भी रहे हैं। वे कई वर्षों तक पूर्वोत्तर भारत में भी प्रचारक रहे थे। झारखंड में संघ कार्य को खंडों तक ले जाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 01:16 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 01:19 PM (IST)
RSS के झारखंड के पूर्व प्रांत प्रचारक रामचंद्र सहस्त्रभोजनी का निधन
रामचंद्र सहस्त्रभोजनी शारीरिक प्रमुख भी रहे हैं।

रांची, जासं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड के पूर्व प्रांत प्रचारक व अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख रहे रामचंद्र सहस्रभोजनी का बुधवार को निधन हो गया। उन्‍होंने सुबह 7:00 बजे नागपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर संघ के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रामचंद्र सहस्त्रभोजनी दक्षिण बिहार (अब झारखंड) के सह प्रांत प्रचारक 1994 से 1996 व प्रांत प्रचारक 1996 से 1999 तक थे। 1999 में अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख थे। उस समय जमशेदपुर इनका केंद्र था। इसके पश्चात वे त्रिपुरा एक विशेष योजना से गए थे। वे कई वर्षोंं तक पूर्वोत्तर भारत में भी प्रचारक रहे थे। झारखंड में संघ कार्य को खंडों तक ले जाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

chat bot
आपका साथी