सेमिनार में आरपीएफ अधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा को ले दी जानकारी

हटिया में रेलवे आफीसर्स क्लब में महिला सुरक्षा पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में महिला सुरक्षा पर मंथन किया गया। आरपीएफ की महिला अधिकारी और जवानों ने महिला सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 09:06 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 09:06 AM (IST)
सेमिनार में आरपीएफ अधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा को ले दी जानकारी
हटिया में रेलवे आफीसर्स क्लब में महिला सुरक्षा पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

रांची,जासं। हटिया में रेलवे आफीसर्स क्लब में महिला सुरक्षा पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का शुभारंभ सर्वो की अध्यक्षा रूबी अंबष्ठ ने किया। सेमिनार में मंडल के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद थे। सेमिनार में महिला सुरक्षा पर मंथन किया गया। आरपीएफ की महिला अधिकारी और जवानों ने महिला सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए।

रेलवे सुरक्षा बल के मेरी सहेली और नन्हें फरिश्ते के तहत चलाए जा रहे अभियानों से लोगों को रूबरू कराया गया। बल की महिला बैरक में मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन में विशेष तौर से महिला अधिकारी और जवानों ने हिस्सा लिया। वर्ष 2020 -21 में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल की 26 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी