बिहार के दो युवक गांजा के साथ रांची रेलवे स्‍टेशन पर गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

Jharkhand News Ranchi Hindi News Crime Update Bihar News आरपीएफ ने दोनों युवकों को जीआरपी के हवाले कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने गांजा जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया है। दोनों युवक पूर्णिया के रहने वाले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:07 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:12 AM (IST)
बिहार के दो युवक गांजा के साथ रांची रेलवे स्‍टेशन पर गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल
Jharkhand News, Ranchi Hindi News, Crime Update, Bihar News रांची रेलवे स्‍टेशन पर पकड़े गए दोनों युवक।

रांची, जासं। रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ यानि रेलवे सुरक्षा बल ने गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा लेकर उतरे थे। इन्हें रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद मुख्य द्वार पर पकड़ा गया। पकड़े गए युवक सरवन कुमार सिंह और कुंदन कुमार पासवान हैं। दोनों युवक बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं। यह लोग प्लास्टिक के बैग में गांजा लेकर जा रहे थे। आरपीएफ ने दोनों युवकों को जीआरपी के हवाले कर दिया।

जीआरपी ने गांजा जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया है। जीआरपी ने इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों को गिरफ्तार करने वालों में एसआइ रविशंकर के अलावा हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, विनय कुमार, अशोक कुमार, धीरज कुमार, कांस्टेबल सलीम सिद्दीकी और हेमंत शामिल हैं। गौरतलब है कि रांची रेलवे स्टेशन से गांजे की तस्करी जोर पकड़ रही है। इस स्टेशन पर बिहार से गांजा लाया जाता है।

कई बार गांजे के साथ युवकों को पकड़कर आरपीएफ और जीआरपी ने जेल भेजा है। इसके अलावा रांची रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी भी होती है। आरपीएफ ने टीम बनाकर मानव तस्‍करी रोकने के लिए कदम उठाए हैं। कई मानव तस्करों को जेल भेजा गया है और किशोर व किशोरियों को बरामद कर उनके घर पहुंचाया गया है।

इसके अलावा, आरपीएफ घर से भागने वाले किशोर और किशोरियों पर भी नजर रखती है। रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद उन्हें पकड़कर उनके परिवार के बारे में पूछताछ करने के बाद अभिभावकों को बुलाकर उनके हवाले किया जाता है। यही नहीं, आरपीएफ ट्रेन में या प्लेटफार्म पर यात्रियों के छूटे हुए सामान भी खोज कर यात्रियों तक पहुंचाती है। आरपीएफ की इस सक्रियता के चलते यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।

chat bot
आपका साथी