सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में कई विषयों के परिणाम जारी, कुल इतनें पदों पर नियुक्ति के लिए चल रहा साक्षात्कार

Jharkhand Education News झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professors) के बैकलाग पदों पर चल रही नियुक्ति के क्रम में गुरुवार को कई विषयों का परिणाम साक्षात्कार (Interview) के बाद जारी कर दिया।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Dec 2021 07:35 AM (IST) Updated:Fri, 24 Dec 2021 07:35 AM (IST)
सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में कई विषयों के परिणाम जारी, कुल इतनें पदों पर नियुक्ति के लिए चल रहा साक्षात्कार
सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में कई विषयों के परिणाम जारी

रांची (राज्य ब्यूरो)। Jharkhand Education News : झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professors) के बैकलाग पदों पर चल रही नियुक्ति के क्रम में गुरुवार को कई विषयों का परिणाम साक्षात्कार (Interview) के बाद जारी कर दिया। इसके तहत भूगोल, गणित, जंतु विज्ञान, नागपुरी, कुरमाली विषयों का परिणाम जारी किया गया है। आयोग ने साथ ही दर्शनशास्त्र एवं उर्दू विषयों के लंबित परिणाम में एसटी (ST) कोटि का संशोधित परिणाम तथा बीसी-वन (BC-I) का लंबित परिणाम जारी कर दिया है।

तीन विषयों में नियुक्ति को लेकर हुए साक्षात्कार का परिणाम जारी:

झारखंड लोक सेवा आयेाग ने रांची स्थित झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में प्राध्यापक, सह प्राध्यापक तथा सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के क्रम में तीन विषयों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति को लेकर हुए साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया। इनमें क्रिमिनोलाजी, फारेंसिक साइंस तथा डिजास्टर मैनेजमेंट शामिल हैं।

कुल 14 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग में चल रहा साक्षात्कार:

तीनों विषयों में अनारक्षित श्रेणी में एक-एक पदों पर नियुक्ति की अनुंशसा विश्वविद्यालय को की गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार 15-16 दिसंबर को संपन्न हुआ था। बता दें कि कुल 14 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग में साक्षात्कार चल रहा है। पहली बार तीन विषयों में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति के लिए हुए साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया है।

chat bot
आपका साथी