International Yoga Day 2019: रांची के कण-कण में योग... रिहर्सल, प्रभातफेरी, प्रदर्शनी Ranchi News

Jharkhand. रांची में योग दिवस काे लेकर गुरुवार काे प्रभात तारा मैदान में रिहर्सल किया गया। वहीं दूसरी ओर बच्‍चों ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों को योग के महत्‍व के बारे में बताया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 10:42 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 05:03 AM (IST)
International Yoga Day 2019: रांची के कण-कण में योग... रिहर्सल, प्रभातफेरी, प्रदर्शनी Ranchi News
International Yoga Day 2019: रांची के कण-कण में योग... रिहर्सल, प्रभातफेरी, प्रदर्शनी Ranchi News

रांची, जेएनएन। 21 जून को राजधानी रांची में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम से पूर्व गुरुवार को योग स्थल प्रभात तारा मैदान में पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सफल बनाया। लोग सुबह से ही प्रभात तारा मैदान पहुंचने लगे थे। यहां उन्होंने एक साथ योग किया।


प्रभात तारा मैदान में पूर्वाभ्‍यास कार्यक्रम में भाग लेते लोग।

दूसरी ओर योग दिवस पर लोगों को जागरुक करने के लिए जगन्नाथपुर स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली के माध्यम से बच्चों ने आम लोगों के योग के महत्व के बारे में बताया। सबने योग का महत्व बताता हुआ तख्ती लेकर योग करने के लाभ बताए।


प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी।


इधर, विधान सभा मैदान में राज्य के आयुष निदेशालय ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से योग प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसका उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने किया। इसका आयोजन 24 जून तक होगा। योग प्रदर्शनी में योग के विभिन्न आसनों, इसकी विधियां तथा इसके फायदों की जानकारी तस्वीरों के माध्यम से बताई गई है। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में चिकित्सा कैंप भी लगाया जाएगा। इसमें होम्योपैथी, आयुर्वेद तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति से लोगों का इलाज किया जाएगा।


विधानसभा मैदान में योग प्रदर्शनी का अवलोकन करते स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी।


गौरीदत्‍त मंडेलिया हाई स्‍कूल में योग करते बच्‍चे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी