इंतजार खत्म, अब 23 से रोज दौड़ेगी रांची-हजारीबाग टाउन-पटना ट्रेन

रांची : रांची और हजारीबाग टाउन होते हुए कोडरमा के रास्ते पटना के लिए जाने वाली नई ट्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 01:41 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 01:41 PM (IST)
इंतजार खत्म, अब 23 से रोज दौड़ेगी रांची-हजारीबाग टाउन-पटना ट्रेन
इंतजार खत्म, अब 23 से रोज दौड़ेगी रांची-हजारीबाग टाउन-पटना ट्रेन

रांची : रांची और हजारीबाग टाउन होते हुए कोडरमा के रास्ते पटना के लिए जाने वाली नई ट्रेन का इंतजार अब खत्म होनेवाला है। इस ट्रेन का शुभारंभ 23 फरवरी को दिन के एक बजे हजारीबाग टाउन स्टेशन में होगा। रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। धनबाद रेलमंडल के मंडल प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को हजारीबाग टाउन स्टेशन में केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दिन यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में पटना के लिए रवाना होगी। वहीं दूसरे दिन 24 फरवरी से रांची से रात 11.55 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह कोडरमा 5.20 बजे पहुंचेगी। यहां से सुबह 5.22 बजे खुलने के बाद यह ट्रेन पटना सुबह के 9.30 बजे पहुंचेगी। एक घंटे बाद पुन: पटना से यह ट्रेन 10:30 बजे खुलेगी और कोडरमा दिन के दो बजे पहुंचेगी। इसके बाद हजारीबाग टाउन, बरकाकाना के रास्ते रात्रि 21.30 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। 24 को धनबाद रेल मंडल अंतर्गत 15 महीने से बंद गोमो-चंद्रपुरा डीसी लाइन का भी उद्घाटन कतरास में गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय एवं धनबाद के सांसद पीएन ¨सह करेंगे। उद्घाटन के बाद पहली बार एलेप्पी एक्सप्रेस का परिचालन होगा। इसके साथ ही धनबाद रेल मंडल अंतर्गत डीसी लाइन और तीसरा विकल्प के रूप में रांची, बरकाकाना, हजारीबाग के रास्ते एक्सप्रेस ट्रेन व मालगाड़ियों के परिचालन के शुरू होने से राजस्व में भी वृद्धि होगी। डीसी लाइन पर 8 जोड़ी मेल एवं मेमो ट्रेन का परिचालन भी होना है। वहीं 25 फरवरी को कोडरमा से कोआर तक चलने वाली ट्रेन का महेशमुंडा स्टेशन तक विस्तार किया जाएगा। इसके लिए महेशमुंडा में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें उक्त ट्रेन कोडरमा सांसद डॉ. रवींद्र राय व गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

chat bot
आपका साथी