महिलाओं ने किया रांची-टोरी ट्रेन का संचालन

रांची रांची रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्पेशल ट्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2020 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 07:21 PM (IST)
महिलाओं ने किया रांची-टोरी ट्रेन का संचालन
महिलाओं ने किया रांची-टोरी ट्रेन का संचालन

जागरण संवाददाता, रांची : रांची रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया। इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह से महिलाओं ने किया। सुबह नौ बजे रांची स्टेशन स्थित लोहरदगा प्लेटफॉर्म से ट्रेन 68037 रांची से टोरी के लिए प्रस्थान किया। इस ट्रेन के संचालन के लिए लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, गार्ड, टिकट, चेकिंग स्टाफ , रेल सुरक्षा बल स्टाफ एवं ट्रेन संचालन के लिए स्टेशन मास्टर सभी महिलाएं थी। महिलाओं ने इसका सफलता पूर्वक परिचालन कर परिचय दिया कि वे किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्हें इस बात की खुशी थी कि इस दिन को खास बनाने के लिए उन्हें मौका दिया गया है। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार पहुंचे थे।

अमूमन ट्रेन में चलने वाले कुल स्टॉफ में से लेकर 5-7 फीसदी ही महिलाएं होती हैं। खासकर कभी भी ट्रेन ऑपरेटिंग की पूरी कमान महिलाओं को नहीं दी जाती। लेकिन मौका था महिला दिवस का इस कारण ट्रेन कि सारी कमान महिलाओं के हाथ में दी गई थी।

लोको पायलट दीपाली ने कहा कि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो हर काम मुमकिन है। लड़किया किसी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं, बशर्ते सही मार्गदर्शन और सहयोग मिलना चाहिए। इनकी लगाई गई थी ड्यूटी :

ट्रेन की लोको पायलट दीपाली अमृत एवं सहायक लोको पायलट, रोजी सिन्हा व गार्ड के रूप अनुपम लता थीं। टिकट चेकिंग स्टाफ में उर्शीला टोप्पो, मसीरा सुरीन, मुन्नी भेंगरा, लौरेंशिया केरकेट्टा एवं विनीता खेस शामिल थीं। ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल की सहायक सब इंस्पेक्टर सुशीला बड़ाईक के अलावा कॉन्स्टेबल सरोज तिर्की, सविता, एम कुजूर, सी कच्छप एवं सुमन मिंज थीं। बुकिंग काउंटर पर पूजा कुमारी थीं। राची स्टेशन में ट्रेन के संचालन के लिए स्टेशन अधीक्षक निभा रानी तथा स्टेशन मास्टर नेहा मुर्मू डयूटी पर थीं। साथ ही पूछताछ काउंटर में टीटीई अन्नपूर्णा नायडू को तैनात किया गया। इस अवसर पर राची स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक ध्रूव कुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी