सोमवारी-बकरीद को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, चौक-चौराहों पर जवान मुस्तैद

Jharkhand. रांची पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व आज शाम को शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 10:29 PM (IST)
सोमवारी-बकरीद को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, चौक-चौराहों पर जवान मुस्तैद
सोमवारी-बकरीद को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, चौक-चौराहों पर जवान मुस्तैद

रांची, जासं। सावन की अंतिम सोमवारी और बकरीद को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। कल सोमवार को पवित्र सावन माह की अंतिम सोमवारी है। साथ ही इसी दिन बकरीद भी मनाया जा रहा है। इसे लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज रविवार शाम को पुलिस ने मेन रोड में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है।


शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के संवदेनशील स्थानों पर पुलिस वालों की विशेष तैनाती की गई है। पूरे जिले में तीन हजार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इससे पूर्व रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने शहर के थानेदारों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सभी को सुरक्षा को लेकर कड़ा निर्देश दिया। एसएसपी ने बैठक में थानेदारों को विशेष निगरानी का निर्देश दिया है। इसके बाद एसएसपी ने शहर में घुमकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था का खुद जायजा लिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी