Ranchi News: उत्तर प्रदेश से आ रही ब्राउन शुगर की खेप, प्रयागराज का सप्लायर फैजान गिरफ्तार

Ranchi News UP News Luknow News झारखंड की राजधानी रांची में उत्तरप्रदेश से ब्राउन शुगर की सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने सप्लायर सहित तीन लोगों को दबोचा है। इनमें इलाहाबाद का फैजान शामिल है। इनके पास से 100 पुड़िया से ज्यादा ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 06:41 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 08:00 AM (IST)
Ranchi News: उत्तर प्रदेश से आ रही ब्राउन शुगर की खेप, प्रयागराज का सप्लायर फैजान गिरफ्तार
Ranchi News, UP News, Luknow News इलाहाबाद के सप्‍लायर फैजान को 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दबोचा।

रांची, जासं। Ranchi News, UP News, Luknow News झारखंड की राजधानी रांची में उत्तरप्रदेश से ब्राउन शुगर की सप्लाई हो रही थी। इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सप्लायर सहित तीन को दबोच लिया है। पुलिस की टीम ने अरगोड़ा मैदान से सप्लायर और खरीदार समेत तीन अपराधियों को पकड़ा है। पकड़े गए अपराधियों में अरगोड़ा बस्ती का विनय कुमार साहु उर्फ सोनू कुमार साहु व विकास कुमार सिंह के अलावा सप्लायर यूपी के इलाहाबाद के कैरली थाना क्षेत्र के जीटीबी नगर का रहने वाला फैजान सोएब शामिल है। इन आरोपितों के पास से पुलिस ने 100 पुड़िया से ज्यादा ब्राउन शूगर बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को अरगोड़ा मैदान में ब्राउन शूगर की खरीद-बिक्री होने की सूचना मिली। गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस की टीम ने रविवार को अरगोड़ा मैदान में छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस की टीम ने तीनो अपराधियों के खदेड़कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास भारी मात्रा में ब्राउन शूगर बरामद किया गया। पूछताछ में तीनों ने पुलिस के समक्ष यह बयान दिया कि वे ब्राउन शूगर खरीद कर उसकी बिक्री करते हैं। पुलिस तीनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

चौक-चौराहों पर बेचता है ब्राउन शूगर

गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह यूपी से ब्राउन शूगर खरीदते हैं। इसके बाद उसे रांची के वैसे चौक-चौराहों पर बेचते हैं, जहां भीड़-भाड़ होती है। ब्राउन शूगर खरीदने वाले कुछ कस्टमर फिक्स है। बाकी वे उन्हीं को माल देते हैं, जो उन ग्राहकों के संपर्क से आता है। करीब एक साल से वे लगातार इसकी बिक्री कर रहे हैं। आरोपितों ने यह भी बताया कि कॉलेज जब खुला रहता है तो वे कॉलेज के बाहर भी इसकी बिक्री करते हैं।

एजेंटों से करवाता था सप्लाई

पकड़े गए गिरोह के अपराधियों ने बताया कि ब्राउन शुगर की बिक्री के लिए गांजा भी रखता था। इसकी भी सप्लाई की जाती है। सप्लाई करने वाला सप्लायर फैजान अपने एजेंटों के माध्यम से फोन कॉल पर ऑर्डर और पैसा तय करने के बाद डिलीवरी करवाता था। व्यवस्थित ढंग से ब्राउन शुगर और गांजा की तस्करी कर रहा था। वह नशे के इन सामानों की पैकिंग से लेकर उसके इस्तेमाल करने के सारे उपकरण भी रखता था। ऑर्डर के आधार पर लाइटर और चिल्लम की भी बिक्री करता था। ब्राउन शुगर खरीदने वालों को वह मुफ्त में लाइटर भी देता था। इस गिरोह के निशाने पर 18 साल से लेकर 30 साल तक के युवा हैं, जो अच्छे संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी