नगर निगम के स्‍टोर में लगी आग, धू-धू कर जलीं चार बसें

रांची नगर निगम के बकरी बाजार स्‍टोर कार्यालय में आग लगने के कारण चार बसें जलकर खाक हो गईं। आग से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। निगम कर्मियों ने बड़ी मशक्‍कत से आग बुझाई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 02:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 02:32 PM (IST)
नगर निगम के स्‍टोर में लगी आग, धू-धू कर जलीं चार बसें
नगर निगम के स्‍टोर में लगी आग, धू-धू कर जलीं चार बसें

रांची, जासं। रांची नगर निगम के बकरी बाजार स्‍टोर कार्यालय में सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे भीषण आग लग गई। इसमें चार बसें जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल वाहन बुलाए गए हैं। इधर लोगों को जब आग लगने की जानकारी हुई तो उसे बुझाने के लिए वे मशक्‍कत करने लगे। इस दौरान एक-एक कर चार बसें आग की चपेट में आ गईं।

अगलगी से करीब एक करोड़ के नुकसान की बात कही जा रही है। निगमकर्मियों ने बताया की आग लगने की जानकारी मिलने के बाद उपलब्‍ध संसाधनों से इसे बुझाने का प्रयास किया गया। आनन-फानन में निगम के टैंकर और डीप बोरिंग से पानी भरकर आग पर काबू पाया गया। मौके पर खड़ी अन्‍य बसों को वहां से हटा लिया गया है। तीन बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

आग बुझाने के दौरान निगम का एक कर्मी संंबोध प्रामाणिक घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए सेवा सदन अस्‍पताल ले जाया गया । निगमकर्मियों ने बताया कि निगम के बकरी बाजार कार्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण यहां हमेशा असमाजिक तत्‍वों का जमावड़ा रहता है। वे यहां गांजा-सिगरेट आदि पीते हैं। ऐसे में आग लगने का एक कारण यह भी हो सकता है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट बसों में फेंक दी हो।


बच गया पूजा पंडाल : बकरी बाजार में निगम के स्टोर कार्यालय परिसर में दुर्गा पूजा के समय बना पंडाल भी आग की चपेट में आने से बच गया। पंडाल के ठीक पीछे खड़ी सिटी बसों में यह आग लगी थी। अगर आग को समय रहते नहीं बुझाया जाता तो यह पंडाल भी चपेट में आ सकता था।

chat bot
आपका साथी