तो यह है यात्रियों की सबसे पसंदीदा वंदे भारत ट्रेन, ऑक्‍यूपेंसी रेट है 109 प्रतिशत; फटाफट बुक हो जाती हैं सीटें

वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेल के यात्रियों की पसंदीदा बनती जा रही है। सामान्‍य ट्रेनों के मुकाबले अधिक किराया होने के बावजूद लोग इससे सफर करना ज्‍यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि ट्रेन की ऑक्‍यूपेंसी रेट भी बढ़ती जा रही है। सभी वंदे भारत ट्रेनों में रांची से खुलने वाली वंदे भारत यात्रियों की फेवरेट है। रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑक्यूपेंसी 109 प्रतिशत है।

By Shakti Singh Edited By: Arijita Sen Publish:Tue, 02 Apr 2024 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2024 11:45 AM (IST)
तो यह है यात्रियों की सबसे पसंदीदा वंदे भारत ट्रेन, ऑक्‍यूपेंसी रेट है 109 प्रतिशत; फटाफट बुक हो जाती हैं सीटें
वंदे भारत ट्रेन की एक फाइल फोटो- जागरण।

शक्ति सिंह, रांची। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पूरे देश भर में खूब पसंद किया जा रहा है। यह ट्रेन छह से आठ घंटे के अंदर गंतव्य स्थल तक पहुंचा दे रही है। रांची से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। यात्रियों की पहली पसंद रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस है, जिसका ऑक्यूपेंसी 109 प्रतिशत है।

वंदे भारत की बाकी ट्रेनों का ऑक्‍यूपेंसी रेट

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का आक्यूपेंसी 98 प्रतिशत है। हालांकि, रांची-वाराणसी जाने वाले यात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी है। 85 प्रतिशत आक्यूपेंसी रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन की है। पहले इनका आक्यूपेंसी रेट काफी कम था। अब प्रचार-प्रसार होने के बाद इनमें यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

चेयरकार की तुलना में एग्जीक्यूटिव क्लास ज्यादा पसंद

वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयरकार की तुलना में एग्जीक्यूटिव क्लास को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि एग्जीक्यूटिव क्लास का आक्यूपेंसी रेट ज्यादा बेहतर है।

अन्य ट्रेनों की अपेक्षा वंदे भारत में ज्यादा सुविधा और सीटें आरामदेह होने के कारण यात्री एग्जीक्यूटिव क्लास को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, तीनों वंदे भारत में चेयरकार की तुलना में एग्जीक्यूटिव क्लास की सीटें कम हैं।

वाराणसी वंदे भारत की बढ़ सकती है ऑक्यूपेंसी रेट

भविष्य में वंदे भारत एक्सप्रेस में आक्यूपेंसी रेट सुधार होगी। पहले और अब के ग्राफ में काफी सुधार हुआ है। रांची से वाराणसी जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है। 18 मार्च से ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हुआ है। मई तक ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या बेहतर है। रांची से हावड़ा के बीच 109 प्रतिशत आक्यूपेंसी है- निशांत कुमार, सीपीआरओ, रांची रेल मंडल।

वंदे भारत में आक्यूपेंसी रेट (प्रतिशत में)

ट्रेन  एक्‍जीक्‍यूटिव क्‍लास चेयरकार क्‍लास
रांची-पटना 98.15 92.32
पटना-रांची 109.77 96.90
हावड़ा-रांची 103.07 90
रांची-वाराणसी 84.94 72.54
वाराणसी-रांची 68 .72 76.47
रांची-हावड़ा 109.77 96.90

ये भी पढ़ें:

रांची के इन होटलों में चल रहा जिस्‍मफरोशी का काला खेल, बंगाल और बांग्‍लादेश से मंगाई जा रही लड़कियां; हुआ भंडाफोड़

Jharkhand News: गरीबों की राशन पर किसकी नजर? राज्य खाद्य निगम का 350 क्विंटल चावल गायब

chat bot
आपका साथी