Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची के इन होटलों में चल रहा जिस्‍मफरोशी का काला खेल, बंगाल और बांग्‍लादेश से मंगाई जा रही लड़कियां; हुआ भंडाफोड़

    झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में सेक्‍स रैकेट चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में छापामारी कर पुलिस ने कई लड़कियों और युवकों को हिरासत में लिया है। एसएसपी चंदन सिन्हा ने खुफिया जानकारी के आधार पर तीन स्पेशल टीम का गठन किया और पूरेशहर में एक साथ छापामारी की। शहर के कई होटलों में यह खेल चल रहा है।

    By prince kumar Edited By: Arijita Sen Updated: Tue, 02 Apr 2024 09:32 AM (IST)
    Hero Image
    छापामारी के बाद पकड़ी गईं लड़कियों को ले जाती पुलिस।

    जागरण संवाददाता,रांची। राजधानी में कई इलाकों में खुलेआम जिस्‍मफरोशी का रैकेट चल रहा है। रांची पुलिस ने सोमवार को सदर, बरियातू और कई इलाकों में छापामारी कर 20 लड़की और छह युवकों को हिरासत में लिया है। एसएसपी चंदन सिन्हा को सूचना मिली थी कि शहर के कई इलाकों में जिस्‍मफरोशी का रैकेट चल रहा है। एसएसपी ने तीन स्पेशल टीम का गठन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल और बांग्‍लादेश की हैं लड़कियां

    पूरे शहर में एक साथ टीम के द्वारा छापामारी गई। पुलिस ने सदर और बरियातू इलाके में छापामारी कर कार्रवाई किया। पुलिस का कहना है कि जिन लड़कियों को हिरासत में लिया गया है वह बंगाल और बांग्लादेश की है।

    पुलिस का कहना है कि अभी कार्रवाई चल रही है पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जायगा। जिस होटल और लाॅज से लड़कियों को बरामद किया गया है उसके संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    ओयो में चल रहा इस तरह का खेल

    पुलिस का कहना है कि शहर के कई इलाकों में ओयो होटल चल रहा है। ओयो होटल में ही इस तरह का खेल चल रहा है। जिला के सभी थानेदारों को आदेश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में जितने भी ओयो होटल है उन पर विशेष नजर रखें और कार्रवाई करें।

    पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही है कि ओयो होटोल में स्कूली छात्र और छात्राएं पहुंच रही हैं। यह गंभीर मामला है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हर ओयो होटल की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।

    हिरासत में लिए गए युवक और लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले कई माह से यह काम कर रहे हैं। रांची पुलिस मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस को कुछ अन्य लोगों का भी नाम मिला है जो इसमें शामिल हैं। पुलिस सभी का सत्यापन कर रही है।

    ये भी पढ़ें:

    Kalpana Soren: 'चार जून का इंतजार', दिल्ली से रांची लौटीं कल्पना सोरेन; बोलीं- हेमंत सोरेन के साथ...

    'JMM के सामने झुकी कांग्रेस...', सीट शेयरिंग फॉर्मूला से नाराज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष; कर दिया ये एलान