Ranchi Coronavirus Update: रांची विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Ranchi Coronavirus Update. इससे पहले झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर तथा विधायक मथुरा महतो भी कोरोना से संक्रमित हुए थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 04:16 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 08:44 PM (IST)
Ranchi Coronavirus Update: रांची विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
Ranchi Coronavirus Update: रांची विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Ranchi Coronavirus Update पूर्व मंत्री सह वर्तमान भाजपा विधायक सीपी सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर तथा विधायक मथुरा महतो भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। हालांकि मिथिलेश ठाकुर स्वस्थ हो चुके हैं। सीपी सिंह रांची से भाजपा विधायक हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूँ। मुझसे जो हाल के दिनों में संपर्क में आए हैं, आप भी अपना कोविड टेस्ट करा लें। मैं भी प्रशासन को आज सूची बनाकर उप्लब्ध करा दूँगा। आप सभी स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, घर पर रहें।

रिम्स के कोविड वार्ड में हुए भर्ती, दूसरे तल्ले में किनारे के कमरे में चल रहा इलाज

पूर्व नगर विकास मंत्री और रांची के विधायक सीपी सिंह को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देर शाम करीब 6:35 बजे उन्हें रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। बताते चले कि सीपी सिंह बीते दिनों किसी संक्रमित के संपर्क में आए थे। जिसके बाद इन्होंने खुद जिला प्रशासन से अपने जांच कराने की मांग की थी। मंगलवार को मेडिकल टीम द्वारा जांच के लिए इनका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आयी। इधर, रिम्स के चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान ने इन्हें किसी तरह की समस्या नहीं है। कोरोना संबंधित भी कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन इनकी उम्र 65 के करीब है और करीब डेढ़ साल पूर्व इनकी हार्ट प्रॉब्लम की हिस्ट्री भी रही है। साथ ही ब्लड प्रेशर और शुगर के भी मरीज हैं। ऐसे में इन्हे बेहतर देखभाल की जरूरत है।

खुद ट्वीट कर दी संक्रमित होने की जानकारी

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधायक सीपी सिंह ने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने के  जानकारी दी और अपने संपर्क में आने वालों को भी कोविड टेस्ट कराने की बात कही। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मुझसे जो हाल के दिनों में संपर्क में आएं है आप भी अपना कोविड टेस्ट कराएं। मैं भी प्रशासन को सूची बनाकर उपलब्ध करा दूंगा।  सभी स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, घर पर रहें।

chat bot
आपका साथी