पहले दिन रांची के एथलीटों का दबदबा

रांची खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय झारखंड के तत्वावधान में मंगलवार से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में शुरू हुए राज्य स्तरीय एसजीएफआई एथलेटिक्स मीट के पहले दिन रांची के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 01:45 AM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 01:45 AM (IST)
पहले दिन रांची के एथलीटों का दबदबा
पहले दिन रांची के एथलीटों का दबदबा

जागरण संवाददाता, रांची : खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय झारखंड के तत्वावधान में मंगलवार से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में शुरू हुए राज्य स्तरीय एसजीएफआई एथलेटिक्स मीट के पहले दिन रांची के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। राची के समीर उराव, विकास राज, प्रियंका कुमारी और अलमा कुजूर ने अपने-अपने वर्गो में स्वर्ण पदक जीते। इससे पूर्व एथलेटिक्स मीट का खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में 17 जिलों के अलावा आठ आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र, साझा खेल केंद्र और डे बोडिंग प्रशिक्षण केंद्र के 1187 खिलाड़ी भाग ले रहे है। मौके पर झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकात पाठक, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, आयोजन सचिव उमा शकर जायसवाल, जिला खेल पदाधिकारी डा. प्रभात शकर, तकनीकी पदाधिकारी रियाज खान, राकेश सिंह, अरविंद सिंह, अनवर हुसैन, साझा खेल परामर्शी देवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे। पहले दिन का परिणाम इस प्रकार है : अंडर-17 बालक: 1500 मी: 1.राजौर रहमान (पूर्वी सिंहभूम), 2. अशीष कुजूर (गुमला), 3. विपिन कुमार (साहेबगंज), अंडर-14 बालक : लम्बी कूद- 1.समीर उराव (राची) 2. संदीप कुमार (रामगढ़), 3. साकेत केरकेट्टा (जेएसएसपीएस), अंडर-.14 बालिका, शॉट पुट: 1. सपना कुमारी (जेएसएसपीएस), 2. सीमा कुमारी (रामगढ़), 3. मनीषा बाड़ा (हजारीबाग), अंडर-17 बालिका, ऊंची कूद, बालिका-1. मबीसिरा कुजूर (लातेहार), 2. सोनम कुमारी (साहेबगंज), 3. अर्चना कुमारी (हजारीबाग), अंडर-19 बालक 1500 मी-1.विकास राज (राची), 2. सुभाष यादव (धनबाद), 3. अरुण उराव (राची), अंडर-17, बालिका 1500 मी- 1. खुश्बू बड़ाईक (लातेहार), 2. संतोषी टोप्पो (लोहरदगा), 3. आशा कुमारी (रामगढ़), अंडर-19 बालिका 1500 मी. 1. बसंती (प. सिंहभूम), 2.श्रृति शर्मा (धनबाद), 3. ममता कुमारी (राची), अंडर-14 बालक 600 मी-1. वी मुर्मू (साहेबगंज), 2. केशव कुमार (जेएसएसपीएसद्धए राहुल उराव (जेएसएसपीएस), अंडर-17 बालक, लंबी कूद: 1. विशाल कुमार (रामगढ़), 2. विशाल बहादुर (राची), 3. सुखलाल (देवघर), अंडर-14, बालिका 600 मी: 1. आशा किरण बारला (जेएसएसपीएस), 2. नेहा खलखो (जेएसएसपीएस), 3. सीमा पन्ना (गुमला), अंडर-17 बालिका शॉटपुट-1. प्रियंका कुमारी, 2. नीमा कुमारी (गुमला), 3. अंशु बेक (राची), अंडर-19, बालिका ऊंची कूद-1.अलमा कुजूर (राची), 2. एन बाला महतो (सरायकेला), 3. खुशबू महतो (सरायकेला) झारखंड राज्य आत्या पात्या बालक टीम चंडीगढ़ रवाना

राची : झारखंड राज्य आत्या.पात्या बालक टीम 32 वीं जूनियर राष्ट्रीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को चंडीगढ रवाना हो गई। जुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 अक्टूबर तक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ में किया जा रहा है। टीम में सौरभ कुमार महतो, राकेश कुमार नायक, राज कुमार हेम्ब्रम, फिलिप सोनू किस्कू, कन्हैया चौधरी, सूरज कुमार महतो, अंशु कुमार, सोनू किस्कू, विशाल कुमार, अनमोल चौधरी, हिमाशु गुप्ता, आदित्य, अमन चौधरी शामिल है। मारवाड़ी कॉलेज राची को खिताब

रांची: राची विवि अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग का खिताब बीएस कॉलेज लोहरदगा ने व बालक वर्ग का मारवाड़ी कॉलेज ने जीत लिया। सिसई कॉलेज गुमला में मंगलवार को खेले गए बालिका वर्ग के फाइनल मैच में बीएस कॉलेज लोहरदगा ने डोरंडा कॉलेज को 33-29 अंको से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेडर शिल्पी कुमारी व सर्वश्रेष्ठ कैचर जयंती कुमारी को घोषित किया गया। वहीं बालक वर्ग के फाइनल मैच में मारवाड़ी कॉलेज ने रामलखन कॉलेज को 27-22 अंको से हरा कर खिताब जीता। बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेडर सुर्येश कुमार व सर्वश्रेष्ठ कैचर विवेक सिंह रावत को घोषित किया गया। समापन समारोह में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उराव ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किये।

chat bot
आपका साथी