रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव, निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा

Jharkhand News श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के अध्यक्षता में श्री रामनवमी महोत्सव 2021 को सफल बनाने के लिए श्री महावीर मंडल रांची के अखाड़ाधरियो एवं सभी क्षेत्र के नेतृत्वकर्ताओं की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई।‌

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 03:07 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 03:07 PM (IST)
रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव, निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा
रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव। जागरण

रांची, जासं । श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के अध्यक्षता में श्री रामनवमी महोत्सव 2021 को सफल बनाने के लिए श्री महावीर मंडल रांची के अखाड़ाधरियो एवं सभी क्षेत्र के नेतृत्वकर्ताओं की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई।‌ बैठक में सर्वसम्मति से श्री रामनवमी महोत्सव 2021 को धूमधाम एवं ऐतिहासिक ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। आगामी 21 अप्रैल 2021 को श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री महावीर मंडल रांची के सभी नेतृत्वकर्ता आने वाले सात दिनों के अंदर सभी अखाड़ाधरियो के साथ बैठक करेंगे। श्री रामनवमी महोत्सव के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30 मार्च 2021 को प्रथम मंगलवारी के उपलक्ष्य में सभी अखाड़ाधारी अपने अपने अखाड़ा में महावीरी पताका का पूजा अर्चना कर पताका लगाएंगे।

बैठक में श्री महावीर मंडल बार्डगाई बरियातू से राज किशोर , प्रकाश चंद्र सिन्हा , सुनील शर्मा , सुनील कुमार बॉबी , रणधीर सिंह , श्री महावीर मंडल पुनदाग से धनराज उस्ताद , बृंद कुमार साहू , काशी साहू , अमरदीप साहू

श्री महावीर मंडल चुटिया से बाबूलाल ठाकुर , कैलाश केसरी , सुनील रंजन सहाय , रेणु सिंह,श्री महावीर मंडल हिंदपीढ़ी से लंकेश सिंह , राहुल सिन्हा चंकी , राम अनुज सिंह , रमेश केडिया,श्री महावीर मंडल लोवादिह से पप्पू सिंह , बनमाली मंडल , प्रदीप साहू,श्री महावीर मंडल कोकर छेत्र से युवराज पासवान , रमेश सिंह , उपेंद्र रजक,श्री महावीर मंडल रातू रोड छेत्र से अनिल गुप्ता , अमित सोनी , सुजीत सिंह,श्री महावीर मंडल चर्च रोड से विकाश कुमार , सनी सहित दर्जनों अखाड़ाधारी शामिल हुए एवं विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया । जानकारी संगठन के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने दी।

chat bot
आपका साथी