सेंगल रैली में शामिल होने पहुंचे हजारों लोग, कई जगह लगा जाम

आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से मोरहाबादी मैदान में आयोजित महारैली में हजारों आदिवासी समाज के लोग पहुंचे।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 23 Oct 2017 01:00 PM (IST) Updated:Mon, 23 Oct 2017 02:40 PM (IST)
सेंगल रैली में शामिल होने पहुंचे हजारों लोग, कई जगह लगा जाम
सेंगल रैली में शामिल होने पहुंचे हजारों लोग, कई जगह लगा जाम

रांची, जेएनएन। झारखंड सरकार की आदिवासी-मूलवासी विरोधी नीतियों और कानूनों के विरोध में आज रांची में आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से मोरहाबादी मैदान में आयोजित महारैली में हजारों आदिवासी समाज के लोग पहुंचे हैं। इसके चलते शहर में कई जगहों पर जाम लग गया है।

अभियान के राष्ट्रीय संयोजक सालखन मुर्मू ने बताया कि महारैली में झारखंड सरकार की आदिवासी-मूलवासी विरोधी नीतियों और कानूनों का विरोध किया जाएगा। आंदोलन की आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। महारैली में झारखंड के कई जिलों के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम से आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए हैं। महारैली में मुख्य अतिथि के रूप में बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम और विशिष्ट अतिथि मौलाना सज्जाद नोमानी हुए हैं।

मोरहाबादी मैदान में बना मंच

मोरहाबादी मैदान में महारैली को लेकर मंच बनाया गया है। तैयारी का जायजा लेने के लिए सेंगेल अभियान की टीम ने मोरहाबादी मैदान का जायजा लिया।

सेंगेल महारैली में शामिल होने के लिए अन्य पांच राज्यों के अलावा झारखंड के खूंटी, सिमडेगा, गुमला, चाईबासा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, गोड्डा, पलामू, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ सहित अन्य जिलों व शहरों से हजारों की संख्या में आदिवासी-मूलवासी समुदाय के लोगों के शिरकत कर रहे हैं। रविवार को पश्चिमी सिंहभूम से कई लोग रेलमार्ग से रांची पहुंचे। दूसरी ओर, कई लोग सोमवार सुबह रेल मार्ग और निजी वाहनों व बसों से रांची पहुंचे हैं।

प्रमुख मुद्दे

- भूमि अधिग्रहण बिल 2017 रद करना।

- धर्मांतरण बिल 2017 रद करना।

- सरना धर्म को कॉलम कोड प्रदान करना।

- गलत डोमिसाइल नीति रद करना।

- आदिवासी-मूलवासी का विस्थापन-पलायन बंद करना।

मुख्य आयोजनकर्ता

पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के अलावा सुमित्रा मुर्मू, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रदेव उरांव, महिला मोर्चा अध्यक्ष ले. कर्नल महिला मोर्चा, कुंदरसी मुंडा, कजरू मुंडा, प्रकाश मुंडा, राहुल तिर्की, संजय लोहरा, वासुदेव भगत, सुनील मुंडा, सुनीता मुंडा, विनय उरांव, एतवा उरांव, शिविल कंडुलना, एरिक रोहति तिर्की सहित कई लोग शामिल हैं। 

यह भी पढ़ेंः संतोषी की मौतः पूरी व्यवस्था पर भारी पड़ रहा प्रशासन का झूठ

chat bot
आपका साथी