गुंजन सिंह बनीं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

गुंजन सिंह प्रदेश युवा कांग्रेस की सचिव और चतरा जिला के पिपरवार पंचायत की मुखिया हैं। वह महिला कांग्रेस के प्रमुख पदों पर रह चुकी हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 26 Jul 2018 04:27 PM (IST) Updated:Thu, 26 Jul 2018 06:02 PM (IST)
गुंजन सिंह बनीं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष
गुंजन सिंह बनीं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष
रांची, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुंजन सिंह को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुंजन सिंह प्रदेश युवा कांग्रेस की सचिव और चतरा जिला के पिपरवार पंचायत की मुखिया हैं। वह महिला कांग्रेस के प्रमुख पदों पर रह चुकी हैं।

गुंजन सिंह की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, आलोक कुमार दुबे, डॉ. राजेश गुप्ता, कुमार राजा आदि नेताओं ने बधाई दी है।

गौरतलब है कि गुंजन से पहले आभा सिंह झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।

chat bot
आपका साथी