रघुवंश बोले- प्रचार और धनबल से जीती भाजपा, विपक्षी दलों में नहीं थी एकजुटता Ranchi News

Jharkhand. राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा ने बड़े पैमाने पर प्रचार माध्यमों और अन्य क्षेत्रों में धनबल का प्रयोग कर प्रचंड बहुमत हासिल की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 09:57 PM (IST)
रघुवंश बोले- प्रचार और धनबल से जीती भाजपा, विपक्षी दलों में नहीं थी एकजुटता Ranchi News
रघुवंश बोले- प्रचार और धनबल से जीती भाजपा, विपक्षी दलों में नहीं थी एकजुटता Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने ईवीएम में गड़बड़झाला कर लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा परचम लहराने के विपक्षी दलों के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं, बल्कि भाजपा ने बड़े पैमाने पर प्रचार माध्यमों और अन्य क्षेत्रों में धनबल का प्रयोग कर प्रचंड बहुमत हासिल की है। इस बीच, उन्होंने विपक्ष की हार की एक और वजह केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक पर विपक्षी दलों में एकता की कमी बताई।

वे शनिवार को राजकीय अतिथिशाला में पत्रकारों से मुखातिब थे। रिम्स में चिकित्सा करा रहे चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने की आस में वे शुक्रवार को ही रांची पहुंचे थे। हालांकि लालू से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने विपक्षी दलों को नसीहत दी कि आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए वे मजबूत गठबंधन बनाएं तथा चुनाव में एक-दूसरे के लिए काम करें। उन्होंने मौजूदा सरकार को एक बार फिर कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है। देश में इमरजेंसी-सा माहौल है।

संवैधानिक संस्थाओं तक को उसने नियंत्रित कर रखा है। लालू के संदर्भ में एक बार फिर उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है और उनके परिजनों को परेशान किया जा रहा है। चारा घोटाले के देवघर मामले में लालू को जमानत मिलने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि जल्द ही वे सभी मामलों में बरी होंगे, उन्हें भरोसा है।

chat bot
आपका साथी