राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मीसा भारती भी रहीं साथ

Jharkhand. झारखंड मंत्रालय में सोमवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 04:14 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 04:14 PM (IST)
राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मीसा भारती भी रहीं साथ
राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मीसा भारती भी रहीं साथ

रांची, जेएनएन। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उनकी बेटी मीसा भारती भी उनके साथ थी। झारखंड मंत्रालय में हुई मुलाकात में राबड़ी देवी की हेमंत सोरेन से राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की बात कही जा रही है। राबड़ी देवी आज सुबह ही रांची पहुंची हैं। उन्होंंने पहले अपने पति और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से रिम्स में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

लालू प्रसाद की पार्टी राजद झारखंड की हेमंत सरकार में शामिल है। राजद के एक विधायक सत्यानंद भोक्ता झारखंड सरकार में मंत्री भी बनाए गए हैं। हालांकि मंत्री पद का बंटवारा अभी नहीं हुआ है। हेमंत मंत्रिमंडल का विस्‍तार कल यानि मंगलवार को संभावित है।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी एवं उनकी बेटी श्रीमती मीसा भारती ने शिष्टाचार मुलाकात किया। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO pic.twitter.com/YoQKz1EOik

— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) January 27, 2020
chat bot
आपका साथी