झारखंड को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता अवार्ड, फिर कैसे पनप रहे डेंगू-चिकनगुनिया

केंद्र सरकार ने झारखंड को साफ-सफाई में बेहतर काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता अवार्ड दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 01:24 PM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 01:24 PM (IST)
झारखंड को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता अवार्ड, फिर कैसे पनप रहे डेंगू-चिकनगुनिया
झारखंड को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता अवार्ड, फिर कैसे पनप रहे डेंगू-चिकनगुनिया

राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्र सरकार ने झारखंड को साफ-सफाई में बेहतर काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता अवार्ड दिया है। इसके बावजूद यहां डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर पनप रहे हैं। रांची और जमशेदपुर के अलावा अन्य जिलों में भी इसके प्रकोप सामने आ रहे हैं।

इधर, रांची के ¨हदपीढ़ी में डेंगू और चिकनगुनिया के कई मरीज मिलने तथा वहां कई जगहों पर इसके मच्छरों के लार्वा पाए जाने के बाद नगर विकास विभाग तब जागा जब स्वास्थ्य विभाग ने नगर निकायों द्वारा स्वच्छता तथा मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को सभी नगर निगमों के नगर आयुक्तों, नगर परिषद व नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों तथा मानगो-जमशेदपुर अक्षेस तथा जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारियों को पत्र भेजकर इस दिशा में अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी नगर निकायों द्वारा गत वर्ष स्वच्छता अभियान के तहत काफी अच्छा कार्य होने की बात कहते हुए वर्तमान परिस्थितियों में भी सघन स्वच्छता अभियान चलाने को कहा है। इसमें कचरों के उठाव, नालियों की सफाई के अलावा मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए फागिंग की व्यवस्था करने का निर्देश शामिल है। सचिव ने इन कार्यो में पार्षदों, अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ-साथ संविदा पर बहाल सिटी मैनेजरों, मिशन मैनेजरों, सीएलटीसी आदि को भी लगाने को कहा है।

नगर विकास सचिव ने कहा है कि 16 नगर निकायों द्वारा पीपीपी मोड के आधार पर सफाई और प्रोसेसिंग का कार्य करने के लिए प्राइवेट पार्टी का चयन कर उन्हें कार्य आवंटित किया जा चुका है। सचिव ने इन एजेंसियों के कार्यो की कड़ी मानीट¨रग करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी