लालपुर में 1880 से जायसवाल परिवार करा रहा पूजा

रांची : जायसवाल परिवार की ओर से लालपुर पंचमुंद आसन देवी जी की पूजा आराधना 1880 से की जा रही है। जायसवाल परिवार की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 12:11 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 12:11 PM (IST)
लालपुर में 1880 से जायसवाल परिवार करा रहा पूजा
लालपुर में 1880 से जायसवाल परिवार करा रहा पूजा

जागरण संवाददाता, रांची : जायसवाल परिवार की ओर से लालपुर पंचमुंद आसन देवी जी की पूजा आराधना सन 1880 से लगातार की जा रही है। इस देवी मा के प्रति जायसवाल परिवार सहित आसपास के सभी लोगों की विशेष आस्था है। सारी वाछित मनाकामनाएं देवी स्वरूप दुर्गा पूरी करती आयी हैं। मंदिर में पूजा जायसवाल परिवार के नवीन जायसवाल के संरक्षण में होता है।

लालपुर स्थित पंचमुंद आसन देवी दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। मा दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण झारखंड प्रदेश काग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने पूजा-अनुष्ठान कर किया। मा दुर्गा की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मुख्य रूप से मिश्रा जी, धर्मनाथ जी ,आसिफ जियाउल, पंचम सिंह, गौरव आनंद ,अमरजीत सिंह ,चिंटू चौरसिया, प्रेम कुमार, ऋषभ चतुर्वेदी, सौरव सिंह ,संजय, श्रीकात ,मोहसिन आदि उपस्थित थे। यहां बनाया गया है काल्पनिक मंदिर का प्रारूप

सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति ओएचसी आवासीय कॉलोनी, विधानसभा के तत्वावधान में इस बार भी भव्य दुर्गापूजा की जा रही है। समिति ने इस बार काल्पनिक मंदिर का प्रारूप तैयार किया है। जिसमें मां दुर्गा समेत सभी देवी-देवताओं को विराजमान किया गया है। दुर्गा पूजा महोत्सव में महिलाओं व बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम व डास प्रतियोगिता भी आयोजित किया जाएगा। समिति के पीके सिन्हा ने बताया कि इस बार डाडिया डास के साथ-साथ भव्य जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है। देवी-दर्शन में सजा मा का दरबार

देवी-दर्शन महायज्ञ महोत्सव समिति द्वारा स्थापित सामूहिक 1,111 कलश का पूजन आचार्य डॉ. विद्यानंद झा ने कराया। मुख्य यजमान राम किशोर सिंह पत्‍‌नी सरस्वती देवी पूजा में शामिल हुई। देवी-दर्शन में रंग-बिरंगी रोशनियों के बीच स्थापित कलशों की छटा अति मनोरम लग रही है।

chat bot
आपका साथी