Netaji Jayanti: सुभाष जयंती पर छुट्टी का प्रस्ताव सीएम तक पहुंचा, आदेश मिलते ही होगी अवकाश की घोषणा

Subhash Chandra Bose Jayanti. कार्मिक विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव पर मुख्य सचिव ने सहमति दी। मुख्यमंत्री का आदेश मिलते ही गुरुवार को अवकाश की घोषणा होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:27 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:27 AM (IST)
Netaji Jayanti: सुभाष जयंती पर छुट्टी का प्रस्ताव सीएम तक पहुंचा, आदेश मिलते ही होगी अवकाश की घोषणा
Netaji Jayanti: सुभाष जयंती पर छुट्टी का प्रस्ताव सीएम तक पहुंचा, आदेश मिलते ही होगी अवकाश की घोषणा

रांची, राज्य ब्यूरो। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सरकारी कर्मियों को छुट्टी मिलने का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है। कार्मिक विभाग से इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार हुआ और तेजी से होते हुए मुख्य सचिव कार्यालय से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री से आदेश प्राप्त होते ही छुट्टी की घोषणा कर दी जाएगी। समझा जा रहा है कि सीएम के नई दिल्ली से लौटने के साथ ही यह आदेश जारी हो जाएगा। यह छुट्टी कार्यपालक आदेश के तहत जारी होगी।

सोमवार को तमाम बातों को छोड़कर कार्मिक विभाग से सुभाष जयंती पर छुट्टी का प्रस्ताव तैयार हुआ और तमाम अधिकारियों ने इस पर सहमति दे दी है। कार्मिक सचिव की सहमति के बाद प्रस्ताव मुख्य सचिव कार्यालय पहुंचा और वहां भी प्रस्ताव पर सहमति देते हुए संचिका मुख्यमंत्री के आदेश के लिए भेज दी गई है।

अब सीएम की सहमति मिलती है तो 23 जनवरी को सुभाष जयंती पर पांच वर्षों के बाद छुट्टी मिलेगी। वर्ष 2014 तक इस अवसर पर कर्मियों को छुट्टी मिलती रही है लेकिन 2015 से इसे बंद कर दिया गया था। दैनिक जागरण ने 20 जनवरी के अंक में इस आशय की खबर प्रकाशित करते हुए यह सवाल उठाया था कि आखिर किसके आदेश से रद हो गई नेताजी जयंती की छुट्टी।

यह भी पढ़ें: Netaji Jayanti: आखिर किसके आदेश से रद हुई नेताजी जयंती की छुट्टी, झारखंड के अफसर अंजान

chat bot
आपका साथी