अमेरिका में फहरा रहा भारतीय प्रतिभा का परचम, बेहतर टेक्नीकल एक्सपर्ट के रूप में कायम है पहचान

प्रमुख आप्रवासी - विश्व की श्रेष्ठ कंपनी ने बेहतर कार्य को देखते हुए चीन से भेजा यूएसए पांच व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 06:00 AM (IST)
अमेरिका में फहरा रहा भारतीय प्रतिभा का परचम, बेहतर टेक्नीकल एक्सपर्ट के रूप में कायम है पहचान
अमेरिका में फहरा रहा भारतीय प्रतिभा का परचम, बेहतर टेक्नीकल एक्सपर्ट के रूप में कायम है पहचान

प्रमुख आप्रवासी :

- विश्व की श्रेष्ठ कंपनी ने बेहतर कार्य को देखते हुए चीन से भेजा यूएसए, पांच वर्षों से कार्यरत

- प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही फुटबॉल में रही रुचि, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने में करते सहयोग

- छोटे भाई झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के रूसा प्रोजेक्ट में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर दे चुके सेवा मधुरेश नारायण, रांची : झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य परियोजना निदेशालय में उप निदेशक के पद पर सेवा दे चुके डा. एके सिंह के भाई राजन सिंह वर्तमान में अमेरिका के मिशिगन स्थित सेंट जोसेफ में रह रहे हैं। वह वर्तमान में विश्व की प्रतिष्ठित तकनीकी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलाजी में सीनियर प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत हैं। तकनीक के क्षेत्र में राजन की कार्य कुशलता को देखते हुए कंपनी की तरफ से उन्हें चीन से अमेरिका भेजा गया है। वह पिछले पांच वर्षों से कार्यरत हैं। तकनीकी क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए राजन को पुरस्कृत किया गया है। परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का रहने वाला है। प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही राजन की रुचि खेल में रही। वह फुटबॉल के बेहतर खिलाड़ी थे। सेवा में आने के बाद भी खेल के प्रति उनकी रुचि कम नहीं हुई। गांव के बच्चों में खेल को बढ़ावा देने के लिए राजन अपने स्तर से प्रयत्न करते रहते हैं। कई उभरते हुए खिलाड़ियों की उन्होंने निजी तौर पर मदद की। गांव की माटी से निकलने राजन ने अपनी प्रतिभा के दम पर अमेरिका में अपनी सफलता का परचम लहराया है। उनकी पहचान बेहतर टेक्नीकल एक्सपर्ट के रूप में है। अमेरिका ही नहीं दुनिया के दूसरे कई देशों में उनकी सेवाएं ली जाती हैं। उन्होंने अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए गठित समूह के सदस्य हैं। विदेश में जाने वाले भारत के लोगों के समक्ष आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर सक्रिय रहते हैं।

::::::::::::::::::

देश की माटी और संस्कृति से रहा है गहरा लगाव

राजन को देश की माटी और संस्कृति से गहरा लगाव रहा है। लिहाजा देश के बाहर रहकर भी वह देश की माटी की सेवा में आगे रहते हैं। अपनी संस्कृति व सभ्यता को कायम रखने के साथ-साथ मदद और सहयोग की भावना के दम पर वह भारतीय अमेरिकयों के बीच लोकप्रिय चेहरा हैं। राजन के पिता स्वर्गीय पिता राजस्व कर्मचारी थे। माता जी इंटरमीडिएट स्कूल में शिक्षिका हैं। वर्तमान में बड़ी बहन माध्यमिक स्कूल में वरीय शिक्षिका हैं। एक भाई झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा में तथा एक भाई उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में कार्यरत हैं।घर में पढ़ाई लिखाई का पूरा माहौल था। घर पर रहकर ही इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। इसके बाद इंजीनियरिग की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से की। इलेक्ट्रोनिक्स एडं कम्यूनिकेशन में बीटेक की पढ़ाई की। पढ़ाई खत्म करने के बाद नोएडा, रूड़की की साफ्टवेयर कंपनियों में काम करने के बाद एचसीएल टेक्नोलॉजीज से जुड़े। कार्य कुशलता को देखने के बाद कई देशों में काम करने का मौका मिला। इसके बाद चीन से अमेरिका भेजा गया।

chat bot
आपका साथी