हथियार सप्लायर व नक्सलियों के सहयोगी से गहन पूछताछ कर राज उगलवाएगी पुलिस

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने नक्सलियों के हथियार सप्लायर मध्य प्रदेश के कटनी निवासी जैकी पार्धी व पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र के हरजोरा निवासी सुखराम रामताई उर्फ सुखराम तामारिया को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 05:05 PM (IST)
हथियार सप्लायर व नक्सलियों के सहयोगी से गहन पूछताछ कर राज उगलवाएगी पुलिस
हथियार सप्लायर व नक्सलियों के सहयोगी को एनआइए ने रिमांड पर लिया है, फूछताछ जारी है।

रांची, राब्यू।  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने नक्सलियों के हथियार सप्लायर मध्य प्रदेश के कटनी निवासी जैकी पार्धी व पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र के हरजोरा निवासी सुखराम रामताई उर्फ सुखराम तामारिया को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। दोनों से पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित लांजी पहाड़ी पर इसी साल चार मार्च को नक्सलियों द्वारा डायरेक्शनल बम से पुलिस पर हमला करने के मामले में पूछताछ की जाएगी। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे, जबकि दो जवान जख्मी हुए थे।

रिमांड पर लिया गया जैकी पार्धी मध्य प्रदेश कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के हीरापुर का रहनेवाला है। उसपर माओवादियों तक विस्फोटक, हथियार व कारतूस पहुंचाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार पार्धी ने झारखंड में शीर्ष नक्सलियों तक एके-47 सहित कई घातक हथियारों की सप्लाई की है। पार्धी को पिछले वर्ष दिसंबर में सरायकेला-खरसावां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

माओवादियों का लिंक जानने की होगी कोशिश

एनआइए यह जानकारी लेने की कोशिश कर रही है कि जैकी पार्धी अब तक माओवादियों के किन-किन शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चुका है और किन हथियारों की सप्लाई कर चुका है। वहीं, रिमांड पर लिया गया सुखराम रामताई नक्सलियों का सहयोगी बताया जा रहा है। एनआइए ने 24 मार्च को ही टोकलो थाने में दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए नई प्राथमिकी दर्ज की थी। उक्त प्राथमिकी में एक करोड़ रुपये के इनामी अनल उर्फ तूफान, 10 लाख के इनामी महाराज प्रमाणिक सहित 33 नामजद व 20-25 अज्ञात माओवादियों को आरोपित बनाया था।

यह थी घटना

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी पहाड़ी पर माओवादियों के दस्ते की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस पर माओवादियों ने डायरेक्शनल बम से हमला कर दिया था, जिसमें तीन जवान शहीद हुए थे और दो जवान जख्मी हो गए थे। शहीद जवानों में झारखंड जगुआर के सिपाही हरिद्वार साह, किरण सुरीन व हवलदार देवेंद्र कुमार पंडित शामिल थे। घायलों में सिपाही दीप टोपनो और निकू उरांव शामिल थे। पुलिस की छापेमारी में तीन फीट लंबी लोहे की पाइप, रबर ट््यूब, बिजली का तार व लोहे के स्पिङ्क्षलटर बरामद हुए थे।

महाराज प्रमाणिक कर चुका है अनधिकृत रूप से आत्मसमर्पण

पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी में डायरेक्शनल बम से हमला मामले का प्राथमिकी अभियुक्त माओवादियों का जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी महाराज प्रमाणिक अनधिकृत रूप से सवा दो महीने पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुका है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में महाराज प्रमाणिक की निशानदेही पर बेहतर सफलता हाथ लगी है। सबसे बड़ी सफलता के रूप में एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की गिरफ्तारी है। पूर्व में उसके तीन सहयोगी बैलून सरदार, सूरज व सूरज की पत्नी भी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी