सांसद निशिकांत दुबे के विरोध में पुलिस मेंस एसोसिएशन गोलबंद, जानें पूरा मामला

Nishikant Dubey Godda MP Jharkhand News सांसद ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर एसोसिएशन के अध्यक्ष पर केस उठाने के लिए पीड़‍िता को धमकी देने का आरोप लगाया था। गत 22 जून को यौन उत्पीड़न की पीड़‍िता से प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एक आवेदन भी बोकारो के एसपी को दिलवा दिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 03:36 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 03:41 PM (IST)
सांसद निशिकांत दुबे के विरोध में पुलिस मेंस एसोसिएशन गोलबंद, जानें पूरा मामला
Nishikant Dubey, Godda MP, Jharkhand News सांसद निशिकांत दुबे।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय के समर्थन में राज्य की सभी शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्य सामने आ गए हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सांसद निशिकांत दुबे पर एक साजिश के तहत काम करने का आरोप लगाए हैं। सोमवार को झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शाखा, झारखंड जगुआर शाखा व झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की रांची शाखा ने बयान जारी कर सांसद की निंदा की।

पदाधिकारियों ने बताया कि 21 जून को सांसद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायक प्रदीप यादव पर दर्ज दुष्कर्म के केस को उठाने के लिए झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय पीड़‍िता को धमका रहे हैं। गत 22 जून को यौन उत्पीड़न की पीड़‍िता से प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एक आवेदन भी बोकारो के एसपी को दिलवा दिया।

एसोसिएशन का आरोप है कि यह कृत्य सस्ती लोकप्रियता पाने या फिर से पीड़‍िता को अंगरक्षक उपलब्ध कराने से संबंधित हो सकता है। पूर्व में सांसद निशिकांत दुबे सिपाही-हवलदार से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों तक पर बेबुनियाद आरोप लगाते थे, जिसका प्रदेश अध्यक्ष खंडन करते थे। इसी बौखलाहट में सांसद ने प्रदेश अध्यक्ष को फंसाने के लिए पीड़‍िता को उकसाया।

chat bot
आपका साथी