दिन भर गूंजती रही कंट्रोल रूम में वायरलेस की आवाज

जेब्रा 2 टेट्रा कंट्रोल जेब्रा 2 की आवाज सुनाई दी पूरे दिन, सभी रहे संर्पक में।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Apr 2018 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 17 Apr 2018 05:22 PM (IST)
दिन भर गूंजती रही कंट्रोल रूम में वायरलेस की आवाज
दिन भर गूंजती रही कंट्रोल रूम में वायरलेस की आवाज

किसलय शानू, रांची : जेब्रा 2 टेट्रा कंट्रोल जेब्रा 2। जल्दी से मिल्लत कॉलोनी में अतिरिक्त फोर्स भेजें, वहां दो समर्थक प्रत्याशी हंगामा कर रहे है। ब्रेवो 8 टेट्रा कंट्रोल ब्रेवो 8। ब्रेवो 8 रिटरनिंग। मिल्लत कॉलोनी जा रहे है। वायरलेस सेट पर पल भर के लिए यह आवाज बंद होता है। फिर अचानक सन्नाटे को चिरती एक जोरदार आवाज गूंजी। कड़ाके की धूप में दोपहर के पौने दो बजे है। ब्रेवो 15 माइक 15 ब्रेवो 15। विद्यानगर डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल में कुछ लोग हंगामा कर रहे है। बोगस वोट को लेकर हंगामा कर रहे है। वायरलेस पर बोला जाता है कि सर अपना लाकेशन बनाएं। आवाज सुनते ही ब्रेवो 15 पांच मिनट में पहुंचने की जानकारी देते है। सोमवार को नियंत्रण कक्ष व सिटी कंट्रोल रूम में चुनाव के दौरान हर एक गतिविधि पर पल-पल नजर रखते हुए जानकारियां आ रही थी।

जबरन घुसना चाह रहे थे युवा :

क्लब रोड के पास बेथेसेदा बालिका उच्च विद्यालय के वार्ड संख्या 15 बूथ संख्या 6 में दोपहर 3 बजे कुछ युवक जबरन भीड़ लेकर घुसने का प्रयास किए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी ने सख्ती बरती और युवक को खदेड़ना शुरु की। पुलिस की सख्ती को देखते हुए युवक भाग गए। वहीं जगन्नाथ स्कूल के पास एसडीओ ने कार्रवाई करते हुए दो पकड़ा, लेकिन देर शाम उन्हें समझा कर छोड़ दिया गया।

वोटरों पर दबाव का प्रयास :

किशोरगंज में वार्ड संख्या 27 स्थित संस्कृत महाविद्यालय के पास वोटरों पर एक खास प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली, तो मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संस्कृत कॉलेज के पास से फर्जी मतदाता रफू चक्कर हो गए।

ईवीएम खराबी की सूचनाएं सर्वाधिक :

कंट्रोल रूम में सर्वाधिक सूचनाएं व शिकायतें ईवीएम में खराबी की आई। इसी क्रम में वार्ड 34 के बूथ संख्या 8 में रात से ही ईवीएम में खराबी की सूचना मिली। जबकि, रानी बगान में वार्ड संख्या 9 के बूथ संख्या 11 सुबह से ही ईवीएम खराब की सूचना मिली। इसको लेकर हंगामा हो रहा था। यहां पर ईवीएम बदलते-बदलते दो घंटे बीत गए, जिसके बाद यहां पर देर से वोटिंग शुरु हुई है।

chat bot
आपका साथी