रसोई गैस के बाद रांची में पीएनजी और सीएनजी हुई सस्ती

कोरोना महामारी के बीच लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 02:01 AM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 06:19 AM (IST)
रसोई गैस के बाद रांची में पीएनजी और सीएनजी हुई सस्ती
रसोई गैस के बाद रांची में पीएनजी और सीएनजी हुई सस्ती

जागरण संवाददाता, रांची : कोरोना महामारी के बीच लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रसोई गैस के दामों में कटौती के बाद तेल एवं गैस क्षेत्र की अग्रणी सरकारी कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी के दामों में कटौती की घोषणा कर दी है। रांची में सीएनजी के रेट में दो रुपये प्रतिकिलो की कटौती की गई है। अब सीएनजी 67.18 रुपये प्रतिकिलो के रेट पर मिलेगी। इससे पहले ये ग्राहकों को 69.18 रुपये प्रतिकिलो के रेट से मिल रही थी। हालांकि वर्तमान में लॉकडाउन है, इसलिए गैस की घटी कीमतों का फायदा लेने के लिए निजी वाहन और ऑटो रिक्शा मालिकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। सीएनजी के साथ पीएनजी के दामों में कमी होने से आम आदमी की पॉकेट को थोड़ी राहत मिलेगी। रांची में पीएनजी की कीमतों में 1.50 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर्स (एससीएम) की कमी की गई है। ग्राहकों को अब ये 31.58 रुपये प्रति एससीएम के बजाए 30.08 रुपये प्रति एससीएम के दाम में मिलेगा। बता दें कि पाइपलाइन से सप्लाई होने वाले रसोई गैस को पीएनजी और वाहनों के चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गैस इंधन को सीएनजी कहते हैं।

गेल के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह ने कहा कि लोग घरों में ही रहें। अगर उन्हें गैस संबधी कोई समस्या है तो गेल के टोल फ्री कस्टमर केयर फोन नं 1800123121111 पर संपर्क करें। वहीं प्रशासन के आदेशों के अनुरूप रांची एवं जमशेदपुर में सभी सीएनजी स्टेशन भी निर्बाध परिचालन में हैं। वहीं गैस सस्ती होने के बाद सीएनजी उपभोक्ताओं में राहत है।

chat bot
आपका साथी