रिम्‍स में रक्तदान करने वालों को अब मिलेगा जूस, बिस्किट और चॉकलेट Ranchi News

RIMS Ranchi News Jharkhand News रक्‍तदान करने वालों को कमजोरी ना हो इसके लिए स्पेशल सप्लीमेंट दिए जाएंगे। इन चीजों की आपूर्ति के लिए रिम्स प्रबंधन ने टेंडर निकाला है। लिस्ट में इन चीजों को शामिल किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 01:13 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 01:19 PM (IST)
रिम्‍स में रक्तदान करने वालों को अब मिलेगा जूस, बिस्किट और चॉकलेट Ranchi News
RIMS Ranchi News, Jharkhand News इन चीजों की आपूर्ति के लिए रिम्स प्रबंधन ने टेंडर निकाला है।

रांची, जासं। आमलोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रांची स्थित रिम्स अस्‍पताल ने विशेष तैयारी की है। अब रक्तदान के बाद रक्तदाता को रिम्‍स में जूस, बिस्किट और चॉकलेट दिए जाएंगे। साथ ही, मिनिरल वाटर भी दिया जाएगा। यही नहीं, रिम्स के ब्लड बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी ऐसी ही व्यवस्था होगी। रक्तदाता को रक्तदान के बाद शारीरिक रूप से कमजोरी ना हो, इसके लिए स्पेशल सप्लीमेंट भी दिए जाएंगे। इन चीजों की आपूर्ति के लिए रिम्स प्रबंधन ने टेंडर निकाला है। निकाले गए टेंडर की लिस्ट में इन चीजों को शामिल किया गया है।

एक हजार यूनिट ब्लड की है क्षमता, प्रतिदिन 40 लोग करते हैं रक्तदान

बता दें कि रिम्स ब्लड बैंक की क्षमता एक हजार यूनिट ब्लड की है। वहीं, प्रतिदिन औसतन 40 लोग रिम्स में रक्तदान करते हैं। लोगों को रक्तदान करने में किसी प्रकार की हिचक ना हो, इसके लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए यह योजना है।

जरूरतमंदों को मिल रही निशुल्क एबुलेंस सुविधा

टीम ग्रीन 2012 के छात्र स्वयंसेवी तथा टीम हेल्प रांची की ओर रांची और आसपास के लोगों के लिए निशुल्क ऑक्सीजन एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। अभी तक इनके द्वारा 95 से ज्यादा मरीजों का ट्रीप कुशलता के साथ पूरा किया गया है। संस्थान के एंबुलेंस की बुकिंग के लिए विभिन्न स्थानों पर मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए हैं।

रेस्पेक्ट एंड सेल्यूट अभियान चलाया

सेंटेविटा हॉस्पिटल में कोरोनावायरस के समर्थन में रेस्पेक्ट एंड सेल्यूट अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 2020 से चलाया जा रहा है। इसके तहत रांची शहर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के जवानों एवं कोरोना वारियर्स के बीच सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया। इससे ड्यूटी पर तैनात जवान कोविड-19 के संक्रमण से बचे रहें। इस अभियान के तहत ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों के साथ कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार को भी समय-समय पर सहयोग करता रहा है।

chat bot
आपका साथी