अपने धर्म व आस्था के प्रति जागरूक हों लोग

लुपुंगजारा में मंगलवार से तीन दिवसीय हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव महायज्ञ शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 06:30 AM (IST)
अपने धर्म व आस्था के प्रति जागरूक हों लोग
अपने धर्म व आस्था के प्रति जागरूक हों लोग

संसू, अनगड़ा : लुपुंगजारा में मंगलवार से तीन दिवसीय हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव महायज्ञ शुरू हुआ। आठ अप्रैल को भंडारा के साथ महायज्ञ का समापन होगा। पहले दिन 351 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। लालगढ़ स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल का उठाव कर जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा में राची के सासद संजय सेठ व खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो भी शामिल हुए। संजय सेठ ने कहा कि हमें अपने धर्म व आस्था के प्रति जागरूक होना होगा। सभी आपस में एकजुटता के साथ रहें। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि गाव-गाव में इस तरह के आयोजन से सनातन धर्म व जीवन पद्धति के प्रति लोगों का आस्था बढ़ा है। सुरेंद्र महतो ने पूरे आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी। आचार्य राधे महाराज ने वैदिक विधिविधान से पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम को लेकर आसपास के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में जयनाथ महतो, बन्नू महतो, अर्जुन महतो, बाबूलाल महतो व सुरेश महतो सपत्‍‌नीक शामिल हुए। कलश यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भाजपा नेता नरेश साहू, दुर्गा महतो, राची जिला भाजयुमो के मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, अजय कुमार महतो, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील महतो व राजेंद्र महतो, भाजपा मंडल मंत्री सुरेश महतो, युवा नेता सुप्रेश महतो, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू, जयशकर मुंडा सहित अन्य लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक लक्ष्मण बाबा, अध्यक्ष छक्कनलाल महतो, सचिव महेंद्रनाथ महतो, राजेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, लुकेश महतो, संजय मुंडा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी