ईद की खरीदारी करने शाम के बाद घरों से निकले लोग, दुकानों पर दिखी भीड़

लॉकडाउन-4 में सीमित छूट मिलने के बाद रविवार को शहर में कई दुकानें खुली हैं। ईद की खरीदारी को लेकर कुछ लोग पहुंचे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 02:53 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:15 AM (IST)
ईद की खरीदारी करने शाम के बाद घरों से निकले लोग, दुकानों पर दिखी भीड़
ईद की खरीदारी करने शाम के बाद घरों से निकले लोग, दुकानों पर दिखी भीड़

जागरण संवाददाता, राची : लॉकडाउन-4 में सीमित छूट मिलने के बाद रविवार को शहर में कई दुकानें बंद रहीं। ऐसे में बाजार में बीते कुछ दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम दिखी। हालाकि धूप ढलने के बाद बाजार में लोगों की आवाजाही तेज होने लगी। राशन, दवा व सब्जी की दुकानें खुली हुई दिखीं। ईद को लेकर दुकानों पर लोगों ने खजूर, लच्छा सेवई की खरीदारी भी की। सब्जी बाजार से लेकर जेनरल स्टोर तक लोग अपनी जरूरत का समान लेने के लिए पहुंचे।

बाजार में रविवार को खजूर की बिक्री में तेजी दिखी। बीते साल की तरह ही इस बार भी बाजार में खजूर की कई किस्में मौजूद हैं। लोगों को कीमिया खजूर तथा मरियमि खजूर खासा पसंद आ रहे हैं। इरान से आया मरियमि खजूर सॉफ्ट होने तथा लोगों की बजट में होने के कारण खासा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा सउदी अरब से आए अजवा खजूर भी थोड़ा महंगा होने के बाद काफी पसंद किया जा रहा है। अजवा खजूर की खासियत इसका स्वास्थ्य से जुड़ा होना है। कहा जाता है कि इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है। इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात से आया फर्द खजूर की भी बाजार में अच्छी डिमाड है।

--

बरसों बाद परिवार साथ मनाएगा ईद, अक्सर लोग रहते थे दूर

लॉक डाउन के बीच कई ऐसे पल भी हैं, जिनका इंतजार परिवारों को वषरें से था। अलसन ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक तंजीम आलम का परिवार इस बार इकट्ठे ईद मनाएगा। अक्सर ऐसा होता था कि परिवार के कुछ सदस्य व्यापार सहित दूसरे कायरें में घर से दूर रहते थे। इस बार सब इकट्ठे ईद मनाएंगे। परिवारिक दिन पहले ही ईद की तैयारियों में जुट गया। पत्‍‌नी फरीन खातून, भाई वसीम आलम, फरेहा आलम, नदीम आलम, गौसिया आलम, अनुष्का, अरीबा, रयान, सब साथ मिलकर ईद मनाएंगे।

chat bot
आपका साथी