पतंजलि प्रोडक्ट का प्रचार करने आए उचक्के चार लाख के गहने ले भागे

रांची में इन दिनों सफाई के नाम पर गहने उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय है। गुरुवार को पतंजली प्रोडक्ट बेचने के नामा पर जेवर लेकर भाग गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 05:29 AM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 06:45 AM (IST)
पतंजलि प्रोडक्ट का प्रचार करने आए उचक्के चार लाख के गहने ले भागे
पतंजलि प्रोडक्ट का प्रचार करने आए उचक्के चार लाख के गहने ले भागे

जागरण संवाददाता, रांची : रांची में इन दिनों सफाई के नाम पर गहने उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय है। इसी कड़ी में गुरुवार को पतंजलि प्रोडक्ट का प्रचार करने आए बदमाश चार लाख के गहने ले भागे। टैगोरहिल रोड स्थित प्रमोद भवन में गायत्री सिन्हा को निशाना गया। सुबह करीब 11 बजे उनके घर दो युवक पहुंचे और गहना सफाई के नाम पर चार लाख के गहने लेकर फरार हो गए। उनके फरार होने के बाद बरियातू पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उनके हुलिया के अनुसार पूरे शहर में चेकिंग भी लगाया। लेकिन दोनों बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। भागने के दौरान एक प्रतिष्ठान के सीसीटीवी कैमरे में गहने उड़ाकर भागने वाले बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। मामले में गायत्री सिन्हा ने बरियातू थाने में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि उनके फ्लैट पर दो युवक पहुंचे थे। दोनों ने पतंजलि प्रोडक्ट का प्रचार के नाम पर झांसे में लिया। उस दौरान वह घर में अकेली थी। दोनों बदमाशों ने अपने बैग से निकालकर कुछ प्रोडक्ट भी दिखाया और बातचीत के दौरान कहा कि वे मुफ्त में गहने भी सफाई करते हैं। उनकी सफाई पाउडर से गहने चमक उठते हैं। उनके झांसे में आकर महिला अपने कमरे में गई और आलमीरा में रखे जेवरात लाकर उन्हें दिया। इनमें सोने की चेन, कान का बाली, सोने की अंगूठी, गले का हार, समेत अन्य जेवरात था। जिसे युवकों ने अपने हाथ में लेकर एक बर्तन में पानी लाने के लिए कहा। पानी लाने पर उसमें कुछ पाउडर डाला और यह कहते हुए वापस से दिया कि इसे दस मिनट तक गैस के चूल्हे में चढ़ा दें। पानी पूरी तरह खौल जाए तो निकाल लें।

किचन जाने के दौरान भागे बदमाश :

महिला पानी लेकर किचन जा रहीं थी। उसी बीच दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। किचन से बाहर आने पर महिला ने देखा कि दोनों गायब हैं, इसके बाद पानी गिराकर देखीं तो उसमें गहने गायब थे।

chat bot
आपका साथी