Jharkhand: 15 नवंबर से राज्य में शुरू होगी धान की खरीद, बोनस भी देगी राज्य सरकार

नए कृषि सुधार कानून के सैद्धांतिक विरोध के बीच राज्य सरकार ने झारखंड में अधिक से अधिक किसानों से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद का निर्णय लिया है। किसानों से एमएसपी पर धान की खरीद की प्रक्रिया राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर से शुरू....

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 01:08 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 01:08 PM (IST)
Jharkhand: 15 नवंबर से राज्य में शुरू होगी धान की खरीद, बोनस भी देगी राज्य सरकार
15 नवंबर से राज्य में शुरू होगी धान की खरीद। जागरण। फाइल फोटो

रांची (राज्य ब्यूरो) । नए कृषि सुधार कानून के सैद्धांतिक विरोध के बीच राज्य सरकार ने झारखंड में अधिक से अधिक किसानों से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद का निर्णय लिया है। किसानों से एमएसपी पर धान की खरीद की प्रक्रिया राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर से शुरू की जाएगी। राज्य सरकार एमएसपी के अलावा किसानों को प्रति क्विंटल 132 रुपये का बोनस भी मुहैया कराएगी। स्पष्ट है कि राज्य में प्रति क्विंटल धान की खरीद 2000 रुपये पर की जाएगी।

एमएसपी पर धान खरीद के अलावा इस वर्ष लक्ष्य को भी बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 4.50 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। गत वर्ष तीन लाख क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। धान पर बोनस की प्रक्रिया पिछली सरकार में शुरू की गई थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बरकरार रखने का निर्णय लिया है। गत वर्ष के लिए 185 रुपये प्रति क्विंटल बोनस तय किया गया था जबकि उससे पूर्व के वर्ष के लिए यह 150 रुपये प्रति क्विंटल था।

पिछली बार 3.24 लाख टन की हुई खरीद

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए तय लक्ष्य तीन लाख टन के सापेक्ष 3.24 लाख टन धान की खरीद पूरे राज्य में की गई। धान खरीद का अब तक का यह सर्वोच्च आंकड़ा रहा हैा। हालांकि इस खरीद की वजह धान खरीद के लिए पूर्व निर्धारित तिथि को डेढ़ माह बढ़ाया जाना रहा। 31 मार्च की जगह धान की खरीद 15 मई तक की गई। वहीं, 2018-19 में 2.27 लाख टन धान की खरीद पूरे राज्य में की गई।

chat bot
आपका साथी