Shravani Mela 2019: 8 दिनों में 9 लाख कांवरिया पहुंचे बाबाधाम, श्रद्धालुओं को लुभा रही देवनगरी

श्रावणी मेला में कांवरियों की हुजूम लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 25 Jul 2019 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 10:34 PM (IST)
Shravani Mela 2019: 8 दिनों में 9 लाख कांवरिया पहुंचे बाबाधाम, श्रद्धालुओं को लुभा रही देवनगरी
Shravani Mela 2019: 8 दिनों में 9 लाख कांवरिया पहुंचे बाबाधाम, श्रद्धालुओं को लुभा रही देवनगरी

रांची, जेएनएन। देवघर स्थित बाबाधाम में कांवरियों का हुजूम अब धीरे-धीरे बढऩे लगा है। भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं। पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। कांवरियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कांवरियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। यही कारण है कि इस वर्ष सावन में श्रावणी मेला शुरू होने के बाद बुधवार तक नौ लाख से भी ज्यादा कांवरियों ने जलार्पण किया।

देवघर उपायुक्त के अनुसार 17 जुलाई को श्रावणी मेला शुरू होने के बाद 23 जुलाई तक कुल सात दिनों में 8,55,914 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है। इसके अलावा बुधवार को 109123 कांवरियों ने जलार्पण किया। इनमें आंतरिक अर्घा से 78,167 एवं बाह्य अर्घा से 26,487 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से 4469 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। 

राजकीय श्रावणी मेला, 2019 के दौरान दिनांक-17.07.2019 से दिनांक-23.07.2017 तक 7 दिनों में कुल 8,55,914 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है। इसके अलावे मेला के दौरान बाबा मंदिर की पिछले 07 दिनों में आय 99,12,829 रूपये रही।@PmoIndia @dasraghubar#VisitDeoghar pic.twitter.com/F1Dj5LAzR0

— DC Deoghar (@DCDeoghar) July 24, 2019

कांवरियों के आगमन से बाबा मंदिर को राजस्व भी भरपूर प्राप्त हो रहा है। देवघर डीसी के अनुसार पिछले सात दिनों में मंदिर प्रशासन को 99,12,829 रुपये की आय रही। बता दें कि झारखंड सरकार के समेकित प्रयास से कांवरियों को हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। ट्विटर के माध्यम से श्रद्धालुओं की समस्याओं पर खुद ही संज्ञान लेकर उसका समाधान कर रहे हैं। 

आज दिनांक 24.07.2019 मेला के आठवें दिन बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्य 109,123 रही।

आंतरिक अर्घा से 78,167 एवं बाह्य अर्घा से 26,487 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से 4469 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।@dasraghubar @DCDeoghar pic.twitter.com/xCx1a1xeMF

— Deoghar Prd (@DeogharPrd) July 24, 2019
chat bot
आपका साथी