विपक्ष सर्कस की टीम, इसमें भालू भी बंदर भी : चौबे

रांची : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों के महागठबंधन को सर्कस की टीम करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह सर्कस में बंदर और भालू होते हैं। नाच करनेवाले होते हैं। इसी तरह, इस महागठबंधन में भी ऐसे ही लोगों की टीम है। पिछले दिनों बेंगलुरु में देश की जनता ने इनके सर्कस को देखा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 May 2018 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 12:51 AM (IST)
विपक्ष सर्कस की टीम, इसमें भालू भी बंदर भी : चौबे
विपक्ष सर्कस की टीम, इसमें भालू भी बंदर भी : चौबे

रांची : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों के महागठबंधन को सर्कस की टीम करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह सर्कस में बंदर और भालू होते हैं। नाच करनेवाले होते हैं। इसी तरह, इस महागठबंधन में भी ऐसे ही लोगों की टीम है। पिछले दिनों बेंगलुरु में देश की जनता ने इनके सर्कस को देखा। केंद्रीय राज्य मंत्री शुक्रवार को स्टेट गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव आते-आते सभी विपक्षी दलों को बी और सी टीम हो जाने की कटाक्ष भी की।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन का मकसद किसी भी तरह भाजपा को रोकने का है। लेकिन भाजपा अब रुकने वाली नहीं है। भाजपा को रोकने का प्रयास करनेवाले खुद बंगाल की खाड़ी में समा जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि लड़ाई 50 साल बनाम चार साल की है। विकास के जिन कार्यो को कांग्रेस 50 वर्षो में नहीं कर सकी, भाजपा ने चार सालों में ही उसे कर दिखाया। कांग्रेस पर आक्रामक होते हुए उन्होंने इस पार्टी को तानाशाही, भ्रष्टाचार और देश की दुर्गति का प्रतीक बता दिया। कहा, प्रेस की जुबान बंद करने वाली यह पार्टी लोकतंत्र का हत्यारा है। यह अपराध को बढ़ावा देने वाली पार्टी रही है। अब देश की जनता शांति, सद्भाव और विकास चाहती है। यह कार्य भाजपा अब पूरा कर रही है।

-----

¨हदुओं की रक्षा के लिए बेटा गया जेल :

भागलपुर दंगा में बेटे अरिजित शाश्वत के आरोपी होने के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि ¨हदुओं की रक्षा के लिए, भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए सैंकड़ों कार्यकर्ता जेल गए। इसमें उनके बेटे भी रहे तो यह कौन सी गलत बात है। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्रवाद है, जीवन की पद्धति है, एक संस्कार है। बता दें कि पुलिस ने ¨हसा फैलाने के आरोप में शाश्वत सहित कई कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कराया था।

---------------

पेट्रोल की कीमत नियंत्रित करने के प्रयास में केंद्र :

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने पेट्रोल, डीजल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार इसकी कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास में है। शीघ्र ही लोगों को राहत मिलेगी। कांग्रेस पर दोबारा निशाना साधते हुए कहा कि उसके कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ती रही। भाजपा सरकार ने इसमें कमी लाने का काम किया।

------------

chat bot
आपका साथी