पिपरवार से लापता 3 बच्चों में से एक का शव मिला, घायल अवस्था में दूसरे को भेजा रिम्स

Jharkhand. एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 05:13 PM (IST)
पिपरवार से लापता 3 बच्चों में से एक का शव मिला, घायल अवस्था में दूसरे को भेजा रिम्स
पिपरवार से लापता 3 बच्चों में से एक का शव मिला, घायल अवस्था में दूसरे को भेजा रिम्स

रांची, जासं। पिपरवार थाना क्षेत्र की टीएच कॉलोनी बचरा से गायब तीन बच्चों में से एक बच्ची का शव बरामद हुआ है, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। इधर, बच्ची की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने थाने का घेराव किया और आरोपितों को अपने हवाले करने की मांग करने लगे। थाना प्रभारी ने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और पत्थरबाज करने लगी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आइटीबीपी एवं सभी सुरक्षाबलों के जवानों ने भीड़ को खदेड़ दिया।

बच्चों में एलओ कॉलोनी निवासी 12 वर्षीया दीया कुमारी व आठ वर्षीय परिणीत कुमार (पिता जगलाल महतो, पेलोडर ऑपरेटर) और 10 वर्षीया अनु कुमारी (पिता संजू तुरी, डंपर चालक) हैं। ये बच्चे लकड़ी चुनने निकटवर्ती जंगल में गए थे। गुरुवार को सुबह एक बच्चा घायल अवस्था में मिला। उसने आरोपियों के बारे में बताया।

जंगल से घायल अवस्था में बरामद बच्चा परिणित कुमार के बयान पर पुलिस द्वारा 4 युवकों को हिरासत में लेनी की सूचना है। किंतु अब भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। परिणीत को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। बच्चे के मिलने के बाद पुलिस छापेमारी के लिए जंगल गई। यहां पुलिस ने एक बच्ची का शव बरामद किया और दूसरी बच्ची घायल अवस्था में मिली। ग्रामीणों का कहना है कि बच्‍ची को बेरहमी से मारा गया है।

chat bot
आपका साथी