10 करोड़ घोटाला मामले में 11 बीडीओ पर विभागीय कार्रवाई, तीन अफसरों पर भी गाज

Jharkhand. पौधरोपण योजना में 10 करोड़ के घोटाले के एक पुराने मामले में ग्रामीण विकास विभाग ने अब तक की कार्रवाई से लोकायुक्त कार्यालय को अवगत करा दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 01:19 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 02:45 PM (IST)
10 करोड़ घोटाला मामले में 11 बीडीओ पर विभागीय कार्रवाई, तीन अफसरों पर भी गाज
10 करोड़ घोटाला मामले में 11 बीडीओ पर विभागीय कार्रवाई, तीन अफसरों पर भी गाज

रांची, राज्य ब्यूरो। गुमला जिले में मनरेगा के अंतर्गत पौधरोपण योजना में 10 करोड़ रुपये के घोटाले के एक पुराने मामले में ग्रामीण विकास विभाग ने अब तक की कार्रवाई से लोकायुक्त कार्यालय को अवगत करा दिया है। 22 मई 2019 को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 11 बीडीओ पर विभागीय कार्रवाई चल रही है। तीन अन्य अफसरों पर भी गाज गिरी है। यह मामला सबसे पहले 'दैनिक जागरण में उजागर हुआ था।

तब 15 मार्च 2017 को दैनिक जागरण में 'मनरेगा योजना में दस करोड़ का फर्जीवाड़ा शीर्षक से खबर छपी थी। इसी खबर पर लोकायुक्त ने स्वत: संज्ञान लिया था और पूरे मामले की जांच कराई थी। जांच में इस योजना में 10 करोड़ 10 लाख 63 हजार 248 रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था। सबसे पहले गुमला के उपायुक्त, इसके बाद दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के आयुक्त और बाद में राजस्व पार्षद झारखंड के तत्कालीन सदस्य स्मिता चुघ ने जांच की थी।

दोषियों पर अब तक हुई कार्रवाई

आरोपी स्वयंसेवी संस्थाओं के विरुद्ध राशि वसूली के लिए नीलामवाद पत्र दायर। संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज। गुमला के तत्कालीन उप विकास आयुक्त मदन लाल दास के पेंशन से पांच वर्षों तक दस फीसद राशि की कटौती। तत्कालीन निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गुमला बलदेव राज के पेंशन से दस वर्षों तक दस फीसद राशि की कटौती। तत्कालीन जिला कृषि सह उद्यान पदाधिकारी गुमला डैनियल एक्का के पेंशन की 40 फीसद राशि जब्त कर ली गई है।

11 बीडीओ, जिनपर शुरू की गई है विभागीय कार्रवाई

संजय पीएम कुजूर, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, घाघरा, गुमला। विजय कुमार सिंह, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिशुनपुर, गुमला। अरुण कुमार एक्का, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, रायडीह, गुमला। रवींद्र चौधरी, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरी, गुमला। रामेश्वर राम, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर, गुमला। लालमोहन नायक, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, भरनो। बैजनाथ राम, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, पालकोट, गुमला। जितेंद्र मुंडा, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, पालकोट, गुमला। बबलू मुर्मू, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिसई, गुमला। दिलीप तिर्की, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, कामडारा, गुमला। मुकुंद दास, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, गुमला।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी