झारखंड: विश्वविद्यालयों में कुलपतियों एवं प्रति कुलपतियों की होगी नई नियुक्ति

राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों और प्रति कुलपतियों की नई नियुक्ति होगी। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी गठित कर दी है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 06:39 PM (IST)
झारखंड: विश्वविद्यालयों में कुलपतियों एवं प्रति कुलपतियों की होगी नई नियुक्ति
झारखंड: विश्वविद्यालयों में कुलपतियों एवं प्रति कुलपतियों की होगी नई नियुक्ति

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों और प्रति कुलपतियों की नई नियुक्ति होगी। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी गठित कर दी है। साथ ही, इन पदों पर नियुक्ति के लिए राजभवन सचिवालय द्वारा अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिन विश्वविद्यालयों में कुलपति पद पर नियुक्ति होगी, उनमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय तथा कोल्हान विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इसी तरह, रांची विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय तथा कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रति कुलपतियों की नियुक्ति होगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कुलपति पद के लिए प्रोफेसर पद या रिसर्च या एकेडमिक संगठन में दस साल तक कार्य करने का अनुभव अनिवार्य है। प्रोवीसी पद के लिए झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट तथा यूजीसी रेगुलेशन के अनुसार योग्यता निर्धारित है।

अभ्यर्थी को किसी विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक प्रोफेसर होना चाहिए। दोनों पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बता दें कि वर्तमान कुलपतियों एवं प्रति कुलपतियों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

chat bot
आपका साथी