नहर मरम्मत कर रही कंपनी के कैंप में आगजनी, हथियार से लैस उग्रवादियों ने की मुंशी की पिटाई

लेवी के लिए विकास योजनाओं को उग्रवादी निशाने पर ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 08:44 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 08:44 PM (IST)
नहर मरम्मत कर रही कंपनी के कैंप में आगजनी, हथियार से लैस उग्रवादियों ने की मुंशी की पिटाई
नहर मरम्मत कर रही कंपनी के कैंप में आगजनी, हथियार से लैस उग्रवादियों ने की मुंशी की पिटाई

जेएनएन, हजारीबाग। लेवी के लिए विकास योजनाओं को उग्रवादी आसानी से निशाने पर ले रहे हैं। बीस लाख की लेवी की मांग को ले उग्रवादियों ने बुधवार की रात साढ़े आठ बजे बेलतू में घाघरा डैम नहर मरम्मत में लगी सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप को निशाना बनाया। सात-आठ की संख्या में आए उग्रवादियों ने बेस कैंप में आगजनी कर लाखों की संपत्ति फूंक दी। बेलतू के झरनवा नामक स्थान पर कंपनी का बेस कैंप है। साढ़े आठ बजे आए हथियारबंद वर्दीधारी उग्रवादियों ने पहले जमकर उत्पात मचाया फिर एक ट्रैक्टर, एक प्लांट मिक्सर मशीन, मेवर और एक होंडा जेनरेटर को फूंक दिया। उन्होंने दो मुशियों की पिटाई भी की और काम बंद करने की चेतावनी दी। सूचना पर एसपी मयूर पटेल सहित एएसपी अभियान व विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने मजदूरों व निर्माण कंपनी को पूरी सुरक्षा देने की गारंटी दी। उन्होंने दावा किया कि घटना को किसी अपराधी

गिरोह ने अंजाम दिया है, इसके पीछे उग्रवादियों का हाथ नहीं लगता। जो भी हो उसका शीघ्र खुलासा कर लिया जाएगा।

15 मजदूर और दो मुंशी थे बेस कैंप में

बुधवार रात करीब आठ बजे बेस कैंप में दो मुंशी के अलावा 15 मजदूर थे। रात करीब आठ बजे खाना खाने की तैयारी चल रही थी। मजदूर हिरामन महतो, गुड्डू कुमार, दुलेसाचंद, फुलेश्वर कुमार समेत करीब 15 मजदूरों ने बताया की रात के करीब साढे़ आठ बजे होंगे। अचानक सात-आठ उग्रवादी कैंप पहुंचे। अपने आप को माओवादी बताते हुए केरोसिन मांगी। नहीं मिलने पर वाहनों से ही तेल निकाल कर एक ट्रैक्टर, एक प्लांट, एक मेवर, एक जेनरेटर को आग के हवाले कर दिया।

मुंशी की पिटाई की और काम बंद करने को कहा। इस संबंध में संवेदक राजेश साव के आवेदन पर केरेडारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लेवी को लेकर दिया घटना को अंजाम

निर्माणाधीन नहर को लेकर एक माह पूर्व मुंशी और संवेदक से उग्रवादियों ने 20 लाख रुपये की मांग की थी। इसे देने में संवेदक राजेश साव ने असर्मथता बताई। 28 जुलाई को फिर लेवी की रकम मांगी गई। नहीं देने पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।

क्या कहते हैं एसपी

प्रथम ²ष्टया माओवादियों का हाथ इस घटना में नहीं लग रहा है। लेवी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम नहीं देते। आपराधिक गिरोह का काम है, पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही इसका रिजल्ट सामने होगा।

मयूर पटेल कन्हैयालाल एसपी, हजारीबाग

chat bot
आपका साथी