झारखंड में मनचलों के हौसले बुलंद, रांची के बाद गढ़वा में नाबालिग से दुष्कर्म

Garhwa News शनिवार की रात नाबालिग अपने छोटे-भाई बहन के साथ घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि लड़की के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपित ने रात में बहाना बनाकर पीड़िता के घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 12:11 PM (IST)
झारखंड में मनचलों के हौसले बुलंद, रांची के बाद गढ़वा में नाबालिग से दुष्कर्म
झारखंड में मनचलों के हौसले बुलंद, रांची के बाद गढ़वा में पीड़िता से दुष्कर्म

गढ़वा, जागरण संवाददाता। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी पंचायत के एक गांव में शनिवार की रात एक नाबालिग किशोरी के साथ हेसलदाग गांव निवासी धनंजय सिंह पिता दिलीप सिंह के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार की पीड़िता के द्वारा भवनाथपुर थाने में लिखित शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बाहर गए थे माता-पिता

जबकि आवश्यक प्रक्रिया के उपरांत पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात नाबालिग अपने छोटे-भाई बहन के साथ घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि लड़की के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपित ने रात में बहाना बनाकर पीड़िता के घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तथा लड़की को डरा धमका कर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने घर लौटने पर अपने-माता को दी।

परिजनों ने करवाया मामला दर्ज

सूचना मिलने के बाद परिजनों के द्वारा देर शाम इसकी लिखित शिकायत भवनाथपुर थाना में किया। आवेदन के आलोक में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि सोमवार को पीड़िता द्वारा उक्त घटना को लेकर कई बार अपना बयान बदलने के कारण पुलिस को कार्रवाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी