मोहम्‍मद सिकंदर ने 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल Khunti News

Jharkhand News रनिया थाना पुलिस के मुताबिक उक्त बच्ची अपने घर के बगल में स्थित चापाकल पर पानी पी रही थी। इसी दौरान मोहम्मद सिकंदर माैके पर पहुंचा। उसने बच्ची को बहला-फुसला कर अपनी गोद में उठाया और अपने घर ले गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 01:09 PM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 01:15 PM (IST)
मोहम्‍मद सिकंदर ने 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल Khunti News
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खूंटी, जासं। खूंटी जिले में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या की घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच रनिया प्रखंड अंतर्गत रनिया थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में मोहम्मद सिकंदर नामक 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रनिया थाना पुलिस के मुताबिक उक्त बच्ची अपने घर के बगल में स्थित चापाकल पर पानी पी रही थी।

इसी दौरान मोहम्मद सिकंदर माैके पर पहुंचा। उसने बच्ची को बहला-फुसला कर अपनी गोद में उठाया और एक मकान में ले गया। वहां उसने उस अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची वहां से रोती-बिलखती अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के स्वजन रनिया थाने पहुंचे और आरोपित युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया और आरोपित मोहम्मद सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया।

तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपित ओडिशा के सुंदरगढ़ जिलांतर्गत कोपरीपाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह रनिया में रहकर वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता है। चूंकि आरोपित युवक पीड़िता के घर के पास ही रहता है। इसलिए बच्ची उसे पहचानती थी। इसी का लाभ उठाकार उसने बच्ची को बरगलाया और इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी