Jharkhand: मंत्री रामेश्वर उरांव ने सोना सोबरन योजना के तहत बांटी धोती-साड़ी

Jharkhand मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के तहत राशन कार्ड धारियों के बीच धोती लूंगी साड़ी का वितरण किया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि योजना के तहत 10 रुपये में एक साड़ी और एक लुंगी या धोती मिलेगी।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 03:55 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 03:55 PM (IST)
Jharkhand: मंत्री रामेश्वर उरांव ने सोना सोबरन योजना के तहत बांटी धोती-साड़ी
राज्य सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने कार्ड धारियों के बीच धोती, लूंगी, साड़ी का वितरण किया।

रांची, जासं। सरहुल नगर बरियातू, रांची में राज्य सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के तहत स्थानीय राशन कार्ड धारियों के बीच धोती, लूंगी, साड़ी का वितरण किया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि योजना के तहत 10 रुपये में एक साड़ी और एक लुंगी या धोती मिलेगी। पीडीएस की दुकानो से इसे दिया जाएगा। साल में दो बार इसे दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित है। हम उन तक अनाज पहुंचा रहे हैं, पर उनके शरीर पर कपड़े नहीं है। राज्य सरकार गरीबों का दुख दर्द समझती है। यही वजह है कि इस योजना की शुरुआत फिर से की गई है। अभी इस योजना में 500 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। पूरे राज्य में एक साथ 57 लाख बीपीएल परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में रोहित प्रियदर्शी उरांव, संजय दुबे, वार्ड पार्षद अशोक यादव, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी