युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 06:52 PM (IST)
युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

संवाद सहयोगी, गढ़वा : गढ़वा जिला युवा कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी सह समीक्षा बैठक मंगलवार को परिसदन गढ़वा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस कमिटी के युवा जिलाध्यक्ष अभिजीत कमल ने किया। बैठक में गढ़वा जिला युवा कांग्रेस कमेटी का संगठन विस्तार किया गया। बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्षों का चयन किया गया। इस मौके पर अभिजीत कमल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया। साथ ही प्रत्येक बूथ 10 यूथ के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के हित में युवाओं तथा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करना गढ़वा जिला युवा कांग्रेस की प्राथमिकता एवं दायित्व है। जिस पर गढ़वा जिला युवा कांग्रेस खरा उतरेगी। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार हमारे नेता राहुल गांधी को सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर परेशान करने वाला है। पर शायद भाजपा भूल गई है की ये देश के लिए अपना जीवन की बलिदान देने वाले का लहू है डरेगा नहीं। आज जिस तरह से राहुल गांधी भाजपा की दमनकारी नीतियों का विरोध कर रहे हैं लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं उससे भाजपा डरी हुई है। पिछले महीने पूरे देश के नवजवानों के बेरोजगारी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें धोखा देते हुए सेना में अग्निपथ के माध्यम से बहाली करने का जो काम किया जा रहा है जिस कारण आज युवा अपनी सपनों की लड़ाई सड़कों पर लड़ने को मजबूर है। उस लड़ाई को कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी और उन करोड़ों युवाओं को न्याय दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत भर्ती युवा महज चार साल में भूतपूर्व सैनिक बन जायेंगे। उन्होंने कहा कि नियुक्त प्रभारी द्वारा प्रखंड अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर प्रखंड कमिटी को एक माह के अंदर विस्तार करना है। गढ़वा जिला युवा कांग्रेस प्रभारी सह प्रदेश महासचिव प्रिया वर्मा प्रियंका ने कहा कि आज जिस तरह से गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला में प्रखंड से आए हमारे साथियों से मिल कर काफी उत्साह महसूस हो रहा है । उन्होंने सभी पदाधाकारियों को बधाई दिया और युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिलाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने ,महिलाओं और युवाओं के समस्याओं के लिए मजबूती से उनके हक की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार रजक, प्रियांशु दूबे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल कुमार दूबे, महासचिव रोहित पांडेय, दिलीप कुमार तिवारी, आसिफ खान, सचिव नदीम, सद्दाम, चंदन तिवारी, मार्कडेय तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार गुप्ता, प्रवक्ता निशांत रंजन तिवारी, डिजीटल मिडिया प्रभारी श्रेष्ठ कुमार तिवारी को बनाया गया है। जबकि खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पटेल, केतार प्रखंड के चंदन प्रसाद, कांडी के केशव कुमार तिवारी, मझिआंव के बबन दूबे, बरडीहा के राहुल रंजन तिवारी, विशुनपुरा के पवन कुमार चंद्रवंशी, श्रीबंशीधर नगर के प्रत्यूष कुमार तिवारी, धुरकी प्रखंड के वसीम सज्जाद, डंडई प्रखंड के राकेश कुमार, चिनियां प्रखंड के समसुल अंसारी, मेराल प्रखंड के जमादार सिंह खरवार, गढ़वा प्रखंउ के फिरोज , रंका प्रखंड के मुशाहिद हुसैन को प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से रितेश कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी