Jharkhand: रांची में 7 साल की बच्ची के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म, चॉकलेट देने के बहाने ले गया था दुकान

रांची के डाेरंडा इलाके में एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को किराना दुकान में बंदकर घटना को अंजाम दिया गया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित का नाम मो. एकबाल उर्फ विक्की है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 09:43 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 09:43 AM (IST)
Jharkhand: रांची में 7 साल की बच्ची के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म, चॉकलेट देने के बहाने ले गया था दुकान
Jharkhand: रांची में 7 साल की बच्ची के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म। जागरण

रांची, जासं । रांची के डाेरंडा इलाके में एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को किराना दुकान में बंदकर घटना को अंजाम दिया गया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित का नाम मो. एकबाल उर्फ विक्की है। वह डोरंडा का रहने वाला है। वह किराना दुकान चलाता है। जानकारी के अनुसार सात साल की बच्ची आरोपित के किराना दुकान के आसपास खेल रही थी। इस दौरान आरोपित ने चॉकलेट देने के बहाने उसे दुकान ले गया।

इसके बाद बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची अपने घर पहुंची, इसके बाद आपबीती सुनाई। इसके बाद बच्ची के परिजन डोरंडा थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। इसके बाद डोरंडा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा। इधर, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है। आज बच्ची को सीडब्ल्यूसी और कोर्ट के समक्ष 164 का बयान दर्ज करवाया जाएगा। डोरंडा थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी