एयर फोर्स में हो रही युवाओं की भर्ती, आप भी पहुंचें

Indian Air Force. रांची के प्रभात तारा मैदान में एयरफोर्स की भर्ती रैली के पहले दिन तीन हजार आवेदकों ने दौड़ लगाई जबकि लिखित परीक्षा में 309 परीक्षार्थी पास हुए।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 12:51 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 12:51 PM (IST)
एयर फोर्स में हो रही युवाओं की भर्ती, आप भी पहुंचें
एयर फोर्स में हो रही युवाओं की भर्ती, आप भी पहुंचें

रांची, जासं। भारतीय वायु सेना में नौकरी करने का सपना देखने वाले झारखंड के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह भर्ती बहाली रांची के प्रभात तारा मैदान में शुरू हो गई है। इंडियन एयर फोर्स में कई पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। इसमें झारखंड के सभी 24 जिलों के अभ्‍यर्थियों की भर्ती की जाएगी। अभ्‍यर्थियों के लिए न्‍यूनतम अहर्ता इंटर पास रखा गया है। भारतीय वायु सेना में भर्ती के इच्छुक व योग्‍य उम्‍मीदवार शैक्षणिक प्रमाणपत्र व सभी आवश्‍यक दस्‍तावेज लेकर यहां पहुंचें।

मंगलवार से प्रभात तारा मैदान में शुरू हुई एयरफोर्स की भर्ती रैली के पहले दिन 3252 हजार अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इसके बाद लिखित परीक्षा में 309 अभ्यर्थी पास हुए। अभ्यर्थी सुबह पांच बजे ही मैदान में पहुंचकर कतार में लग गए। छह बजे से दौड़ शुरू हुई। 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6.30 मिनट में पूरी करनी थी। इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट वन व टू हुआ। चयनित अभ्यर्थियों का अब एडप्टएबीलिटी टेस्ट होगा। पहले दिन भर्ती रैली में झारखंड के 12 जिलों के अभ्यर्थी भाग लिए। रैली विंग कमांडर रवि अहलावत के निर्देशन में हो रहा था।

कल होगी रांची के लिए रैली

गुरुवार को झारखंड के 12 जिलों के लिए भर्ती रैली होगी। इसमें रांची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, कोडरमा, खूंटी, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी