कोडरमा में नवविवाहिता को जलाकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार Koderma News

Jharkhand Crime News. मृतका के पिता चौधरी पासवान ने बताया कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल वाले तरह-तरह का लांछन लगाकर युवती के साथ मारपीट किया करते थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 03:19 PM (IST)
कोडरमा में नवविवाहिता को जलाकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार Koderma News
कोडरमा में नवविवाहिता को जलाकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार Koderma News

कोडरमा, जासं। कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरोनिया में एक विवाहिता की जलाकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका प्रियंका देवी, पिता चौधरी पासवान, जयनगर प्रखंड के तिलोकरी निवासी ने रिम्स रांची में दिए अपने मृत्यु पूर्व बयान में ससुराल वालों पर केरोसिन तेल छिड़ककर जलाने की बात कही थी। प्रियंका का विवाह अप्रैल 2019 में डोमचांच सरोनिया निवासी रोहित पासवान, पिता अर्जुन पासवान के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। मृतका के पिता चौधरी पासवान ने बताया कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल वाले तरह-तरह का लांछन लगाकर युवती के साथ मारपीट किया करते थे।

उन्होंने बताया कि 4 जून की रात्रि में उनकी बेटी प्रियंका देवी को ससुराल वालों ने केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। जहां 7 जून की रात प्रियंका की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती के पिता ने मृतका के पति, ससुर, सास व भैंसुर पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा देने का आरोप लगाया है। मरने से पहले प्रियंका देवी ने पुलिस के समक्ष अपना फ़र्दबयान भी दर्ज कराया था।

इसमें उसने प्रताड़ना की बात कही थी। फिलहाल मृतका के फर्द बयान के आधार पर उसके पति रोहित पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं गिरफ्तार रोहित पासवान प्रताड़ना की बात से इंकार कर रहा है और उसका कहना है कि परिजनों के साथ अनबन के कारण वह और उसकी पत्नी प्रियंका देवी अलग रहती थी। उसने बताया कि प्रियंका खुद ही आग लगाई थी, उसके बाद वह उसे लेकर कोडरमा सदर अस्पताल और यहां से रिम्स इलाज के लिए ले गए थे।

chat bot
आपका साथी