शादी के नौ घंटे बाद विवाहिता की मौत, मायके वालों का आरोप जहर देकर मार डाला

संसू बेड़ो (रांची) नरकोपी थाना क्षेत्र के क्षेत्र झीको डुमरी गांव में एक नवविवाहिता की मौत शादी के नौ घंटे बाद ससुराल में हो गई। मायकों वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया हे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 01:55 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:21 AM (IST)
शादी के नौ घंटे बाद विवाहिता की मौत, मायके वालों का आरोप जहर देकर मार डाला
शादी के नौ घंटे बाद विवाहिता की मौत, मायके वालों का आरोप जहर देकर मार डाला

संसू, बेड़ो (रांची): नरकोपी थाना क्षेत्र के क्षेत्र झीको डुमरी गांव में एक नवविवाहिता की मौत शादी के नौ घंटे बाद ससुराल में हो गई। मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नरकोपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता की मौत के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गई।

जानकारी के अनुसार झीको डुमरी गांव के रफीक अंसारी की बेटी नरगिस परवीन उर्फ सोनी परवीन का निकाह गांव के ही नैयर अंसारी के साथ शुक्रवार को दिन के साढ़े 12 बजे हुआ। इसके बाद शाम लगभग चार बजे नरगिस की विदाई ससुराल के लिए हुई। इसके कुछ घंटे बाद लड़की के पति नैयर ने अपने ससुर के पास फोन किया कि नरगिस की तबीयत खराब है और वह लगातार उलटी कर रही है। तत्काल लड़की के परिजन उसके ससुराल पहुंचे, वह तबतक बेहोश हो चुकी थी। उसे उठाकर तत्काल इटकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विवाहिता के शव को घर लाया गया। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

---

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, लड़के के परिजन कर रहे थे विरोध

नैयर अंसारी व नरगिस के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका विरोध लड़के के परिजन कर रहे थे। बाद में किसी प्रकार से लड़के के परिजन शादी के लिए तैयार हुए।

-----

लड़की के पिता ने ये लगाए आरोप नरगिस के पिता रफीक अंसारी ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि शादी के बाद ही लड़का पक्ष की ओर से पैसा और मारूति कार मांगा जाने लगा था। प्राथमिकी पति नैयर अंसारी, ससुर जहांगीर अंसारी, सास रुखसाना खातून, सज्जाद अंसारी, रिजवान अंसारी पर दर्ज कराई गई है।

---

प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या जहर देकर की गई है या नहीं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

-मनोरंजन सिंह, नरकोपी थानाप्रभारी।

chat bot
आपका साथी