लोहरदगा में भूमि विवाद में युवक को मारा छुरा, रिम्स रेफर Lohardaga News

Jharkhand. काफी दिनों से भूमि का विवाद चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को बिलेंदर यादव और संतलाल यादव के बीच पूराने मामले को लेकर कहासुनी होने लगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 11:24 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 11:24 AM (IST)
लोहरदगा में भूमि विवाद में युवक को मारा छुरा, रिम्स रेफर Lohardaga News
लोहरदगा में भूमि विवाद में युवक को मारा छुरा, रिम्स रेफर Lohardaga News

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में एक युवक को चाकू मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी सूचना मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संतलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया जाता है कि कुडू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव निवासी चतरगुन महतो का पुत्र बिलेंदर यादव और स्वर्गीय रामचरित गोप के पुत्र संतलाल यादव के बीच काफी दिनों से भूमि का विवाद चल रहा था।

इसी बीच मंगलवार को बिलेंदर यादव और संतलाल यादव के बीच पुराने मामले को लेकर कहासुनी होने लगी और विवाद बढ़ता चला गया। इसी दौरान संतलाल यादव ने बिलेंदर को छुरा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वहां पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बिलेंदर को इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यहां पर इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इधर छुरेबाजी की घटना के बाद चतुरगुन महतो ने बेटे की हत्या करने के प्रयास में संतलाल यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। कुडू थाना पुलिस ने भादवि की धारा 307, 506, 34 के तहत कांड संख्या 64/2020 में कांड दर्ज कर आरोपित संतलाल यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी