Lok Sabha Election 2019: बंगाल में ममता, झारखंड में झामुमो ले रहा गुंडों का सहारा : रघुवर

Lok Sabha Election 2019. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन पर गुंडों का सहारा लेने का आरोप लगाया है।

By Edited By: Publish:Wed, 15 May 2019 06:59 AM (IST) Updated:Wed, 15 May 2019 08:22 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: बंगाल में ममता, झारखंड में झामुमो ले रहा गुंडों का सहारा : रघुवर
Lok Sabha Election 2019: बंगाल में ममता, झारखंड में झामुमो ले रहा गुंडों का सहारा : रघुवर

रांची, जागरण संवाददाता। Lok Sabha Election 2019 - मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन पर गुंडों का सहारा लेने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा है कि पश्चिमी बंगाल में करारी हार देखकर ममता दीदी गुंडों का सहारा ले रही हैं। झारखंड में भी झामुमो अब ऐसा कर रहा है।

रांची की मेयर आशा लकड़ा पर झामुमो के गुंडा तत्वों ने हमला कर साबित कर दिया कि अब उनकी हार तय है। रघुवर ने मंगलवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में गुंडातंत्र बनाम लोकतंत्र का संघर्ष चल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग द्वारा अनुमति लेकर रोड शो कर रहे अमित शाह और भाजपा समर्थकों पर अपने गुंडा ब्रिगेड से हमला कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है।

ममता दीदी ने लोकसभा चुनाव में अपनी निश्चित हार से घबराकर गुंडों का सहारा लिया है, लेकिन बंगाल की जागरूक जनता 19 मई को मजबूत राष्ट्र के लिए भाजपा के कमल फूल पर बटन दबाकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रघुवर ने कहा कि ममता दीदी को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अब विश्वास नहीं रह गया है। यही कारण है कि चुनाव के दौरान वह हिंसा फैला रही हैं।

पूरे देश में छह चरणों का चुनाव हो चुका है लेकिन पश्चिमी बंगाल को छोड़कर कहीं भी चुनावी हिंसा नहीं हुई। सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि संताल परगना में इस बार दुमका, राजमहल और गोड्डा सीट भाजपा की झोली में जाएगी। संताली समाज ने झामुमो के गुरु जी को 40 साल तक सम्मान दिया, लेकिन संताल के पिछड़ेपन को दूर करने में उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने झाविमो प्रमुख बाबूलाल मराडी पर भी कटाक्ष किया।

कहा कि अब झारखंड में हम दो और हमारे दो नहीं चलेगी। झारखंड की जनता ने अब विकास को अपना लिया है और विकास के लिए ही जनता बीजेपी को वोट दे रही है। सीएम ने निर्वाचन आयोग से रांची की मेयर के विरुद्ध हमला करनेवाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और 19 मई को अंतिम चरण के चुनाव में निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी