यश बन तनवीर ने मॉडल को प्रेम में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव, ना कहने पर- वायरल की न्‍यूड फोटो

Love Jihad in Jharkhand बिहार से रांची मॉडलिंग सीखने आई एक लड़की लव जिहाद का शिकार हो गई। आरोप है कि मॉडलिंग की कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 31 May 2023 01:04 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jun 2023 09:41 AM (IST)
यश बन तनवीर ने मॉडल को प्रेम में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव, ना कहने पर- वायरल की न्‍यूड फोटो
Love Jihad in Jharkhand: झारखंड में मॉडल के साथ लव जिहाद

HighLights

  • बिहार से रांची मॉडलिंग सीखने आई थी मॉडल
  • मॉडल ने तनवीर अख्तर पर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का लगाया आरोप
  • मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रांची भेजा

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने रांची में मॉडलिंग की कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल ने आरोपी पर मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार की रहने वाली एक लड़की माडलिंग का गुर सीखने रांची आई थी। मॉडलिंग सिखाने वाले तनवीर अख्तर ने खुद को यश (हिन्दू) बता कर उससे दोस्ती की। अब उसपर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दबाव डाल रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी 2021 से ही उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। तनवीर ने किसी को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

#WATCH | "He was putting pressure on me to marry him and convert my religion. All this started in the year 2020 when I joined his modelling agency. Earlier he told me that his name is Yash but after 4 months, I got to know that his real name is Tanveer Akhtar. He is sending my… pic.twitter.com/Tp0UiMw9fy

— ANI (@ANI) May 31, 2023

मॉडल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें दावा किया है कि तनवीर की हरकत से परेशान हो कर वो रांची छोड़कर मुंबई आ गई लेकिन वह पीछा करते हुए मुंबई आ गया।

पीड़िता का कहना है कि तनवीर हर हाल में उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहता है। परेशान हो कर मॉडल ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है।

कोचिंग स्टूडियों में दुष्कर्म करने का आरोप

दर्ज एफआईआर में मॉडल ने बताया कि मुझे 2020 में बीकॉम सेकेंड ईयर की पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग करने का ख्याल आया। गूगल पर सर्च किया तो रांची में यश मॉडल संस्थान का पता मिला।

पीड़िता ने बताया कि संस्थान से संपर्क करने पर 10 हजार रुपये में 15 दिन का वर्कशाप कराने का वादा किया गया। मैंने परिवार से अनुमति के बाद 6 जनवरी को रांची आई। कोचिंग की ओर से हॉस्टल सुविधा भी था, जहां 10 अन्य लड़कियों के साथ वर्कशाप करने लगी। 15 दिनों का वर्कशाप कई दिनों तक चला।

वर्कशॉप के दौरान हॉस्टल में होली उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें तनवीर ने कोल्ड ड्रिंक दिया, जिसे पीने के बाद अर्ध बेहोशी की अवस्था में पहुंच गई। तनवीर ने मुझे कमरे में पहुंचाया था।

मॉडल का कहना है कि होली बाद बिहार स्थित घर चली आयी। 15 अप्रैल को तनवीर ने फोन कर रांची साथ में काम करने को बुलाया। उसके काफी बुलाने पर मैं गई, जहां कोचिंग के स्टुडियो में उसने मेरे साथ जबरन शारीरिक सम्बंध बनाया।

इसके बाद लगातार परिवार के सदस्यों का जान ले लेने की धमकी देकर सम्बंध बनाता था। तंग आकर मुंबई आ गई तो यहां भी पहुंच गया। वह कहता कि धर्म परिवर्तन कर लो तो शादी कर लेंगे।

मां-भाई को भेज दी आपत्तिजनक तस्वीर

लड़की ने आगे बताया कि तनवीर ने उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो उसकी मां और भाई को भी भेज दी थी। उस समय मैंने अपनी जिंदगी खत्म करने की सोच ली थी लेकिन एक जाननेवाले ने उसे ऐसा करने से रोका।

वहीं, इसी बीच उसे मजबूरी में बैंकॉक शूट पर जाना पड़ा, जहां आरोपी ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया।इससे पहले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद तनवीर ने फिर से परेशान नहीं करने की बात कही और उससे शिकायत वापस लेने को कहा। 

फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो डाला

रांची के मॉडलिंग कंपनी संचालक पर मॉडल की फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का भी आरोप है। यहां तक की पीड़िता ने आरोपी से भाई और मां को जान का खतरा बताया है। मॉडल ने बताया कि  'द केरल स्टोरी' देखकर उन्हें हिम्मत मिली कि वो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा सके।

रांची पुलिस पूरे मामले की कर रही छानबीन

मॉडल के शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रांची भेज दिया है। घटना राजधानी के गोन्दा थाना क्षेत्र की है। ऐसे में गोन्दा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने दुष्कर्म के एफआइआर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवती के बयान पर मुंबई में शिकायत दर्ज कर इसकी सूचना रांची पुलिस को दी गई है। रांची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोषी बचेगा नहीं।

आरोपी तनवीर अख्तर ने वीडियो बनाकर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर सफाई दी है। आरोपी ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। 

आरोपी ने मॉडल पर लगाए गंभीर आरोप

तनवीर ने मॉडल पर ही आरोप लगाया कि उसने मेरे दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच मेरी अस्लील तस्वीरें शेयर कीं। इसमें उसने अपने दोस्तों और बॉयफ्रेंड की मदद ली। वह मेरा डेटा चुराना चाहती थी और उसका इस्तेमाल करना चाहती थी।

#WATCH | The allegations put against me are completely false. She circulated my nude photos among my friends and relatives. She took the help of her friends and boyfriend. She wanted to steal my data and use them," said the accused Tanveer Akhtar

(Source: Self-made video) pic.twitter.com/pc6e9bCGVs— ANI (@ANI) May 31, 2023

chat bot
आपका साथी